टीवी मसाला

Anupama 13 January 2023, Full Episode: बेटे पारितोष की गलती पर अनुपमा नहीं डालेगी पर्दा, शाह परिवार में मचेगा बवाल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 13, 2023, 01:39 PM IST

Anupama 13 January 2023, Full Episode: अनुपमा में आज का एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। शो में एक तरफ पारितोष की गलती की वजह से शाह परिवार की मुसीबत बढ़ने वाली है और दूसरी तरफ अनुपमा और अनुज अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश है।

Image

anupama (credit pic: instagram)

Anupama 13 January 2023, Full Episode: आज के एपिसोड में अनुपमा (Anupama) अनुज से कहती हैं वो अनु को काफी मिस कर रही हैं। देविका धीरज का धन्यावाद करते हुए कहती हैं कि तुमने अनुज और अनुपमा को साथ लाने में मेरी बहुत मदद की है। इधर वनराज पारितोष से पूछता है कि तुमने उन पैसों का क्या किया। इसके जवाब में वो कहता है कि मैंने वो पैसे खर्च कर दिए। वनराज इस बात को लेकर काफी डर जाता है कि कहीं जयंती धोखाधड़ी के मामले में पुलिस को फोन न कर दे। समर पारितोष को उसकी गलती के लिए खरी- खोटी सुनाता है। पारितोष उसे कम पैसे कमाने का ताना देता है। डिंपल समर का सपोर्ट करते हुए कहा कि कम से कम वो मेहनत तो कर रहा है।

लीला डिंपल से कहती हैं कि तुम कौन हो हमारे परिवार के बीच में बोलने वाली। वनराज लीला और डिंपल की बहस को रोकता है और दूसरी तरफ अनुज- अनुपमा धीरज और देविका की जोड़ी के बारे में बात करते हैं। दोनों को एक पार्टनर की जरूरत है और एक- दूसरी की कमी को पूरा कर सकते हैं। वनराज काव्या से कहता है कि उसे पारितोष को बचाने के लिए पैसों की जरूरत है। लेकिन काव्या लॉकर की चाबियां देने से मना कर देती हैं। मोहित काव्या से कहता है कि शूट पर कॉल करने की इजाजत नहीं है।

अनुपमा ने पारितोष की मदद से किया इनकार

वनराज मोहित को गुस्से से कहता है कि मेरी पत्नी से दूर रहो। जयंती शाह परिवार में जाकर सभी को पुलिस की धमकी देता है। अनुज धीरज को समझाता है कि उसे देविका को एक मौका देना चाहिए। समर लीला से कहता है कि आप हर बात के लिए डिंपल को दोषी ठहराना बंद कर दो। अपकमिंग एपिसोड में अनुपमा पारितोष की मदद करने से मना कर देगी, जिसे सुनने के बाद शाह परिवार के लोग हैरान रह जाएंगे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article