टीवी मसाला

Anupama Spoiler: अनुपमा अपने रिश्तों को कुर्बान कर भरेगी सपनों की उड़ान, शो में आएगा धमाकेदार ट्विस्ट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 12, 2023, 11:25 AM IST

Anupama 12th May 2023 Latest Spoiler: टीवी शो अनुपमा में मेकर्स तीन साल का लीप लाने वाले हैं। लीप के आने से पहले शो में नई एंट्री हो चुकी है। मालती और अनुपमा की जिंदगी की नई शुरुआत शुरु होने वाली हैं। अनुपमा पहली बार अपने परिवार की जगह अपने सपनों को चुनेगी।

Image

anupama spoiler( credit pic: instagram)

Anupama 12th May 2023 Latest Spoiler: टीवी शो अनुपमा में मेकर्स तीन साल का लीप लाने वाले हैं। वनराज की तबीयत बिगड़ने के बाद अनुपमा शाह हाउस आती है। बा और बापू अनुपमा से वादा लेते हैं कि शाह परिवार को जब भी उसकी जरूरत होगी तो वो रहेगी। अनुपमा कहती हैं कि वो अपने परिवार के साथ हमेशा खड़ी रहेगी। लेकिन इस घर में नहीं रहेगी। किंजल अनुपमा को बताती हैं कि मालती देवी के गुरुकल में उसका एडमिशन हो गया है। इस खुशखबरी को सुनकर अनुपमा बेहद खुश होती है। तोषू इस बात से खुश नहीं होता है। वो चाहता है कि अनुपमा वनराज की सेवा करें। अनुपमा ये खुशखबरी अपनी मां कांता को सुनाती है। कांता इस बात से बेहद खुश होती है कि अनुपमा की जिंदगी की नई शुरुआत हो रही हैं।

मालती देवी अनुपमा से कहती हैं कि वो उसे डांस सिखाएगी लेकिन यहां पर नहीं अमेरिका में। मालती अनुपमा से कहती कि तुम्हें तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट मेरे साथ साइन करना होगा। दूसरी तरफ लीला चाहती है कि अनुपमा भैरवी की जिम्मेदारी को छोड़कर शाह परिवार में वापस आ जाए। लीला भैरवी को घर की नौकरानी की तरह ट्रीट करती है। इतना ही नहीं वो भैरवी पर घर में चोरी करने का आरोप लगाती है।

शाह हाउस को छोड़ अनुपमा जाएगी अमेरिका

अनुपमा लीला को भैरवी के साथ इस तरह का बर्ताव करने के लिए खरी-खोटी सुनाती है। वो कहती है भैरवी इस परिवार का हिस्सा है। वो भैरवी को अपने साथ लेकर चली जाती है। अनुपमा बा से कहती है कि वो शाह हाउस में कभी भी वापस नहीं आएगी। शो के अपकमिंग एपिसोड में अनुपमा अपने सपनों को चुनेगी। वो मालती के साथ अमेरिका चली जाएगी। वहां उसे एक नया डांस पार्टनर मिलेगा। अनुपमा की इस नई शुरुआत को देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article