टीवी मसाला

Anupama 12 January, 2023 Full Episode: गिला- शिकवा भूल अनुज- अनुपमा हुए रोमांटिक, धोखा धड़ी के आरोप में पारितोष जाएगा जेल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 12, 2023, 01:13 PM IST

Anupama 12 January, 2023 Full Episode: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) के शो अनुपमा में कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं। शो में एक तरफ अनुज और अनुपमा के बीच रोमांटिक ट्रैक चल रहा है। दूसरी तरफ पारितोष की जिंदगी में आएगा तूफान।

Image

anupama (credit pic: instagram)

Anupama 12 January, 2023 Full Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा (Anupama) में मजेदार ट्रैक चल रहा है। मेकर्स शो की टीआरपी को भुनाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। आज के एपिसोड की शुरुआत अनुज और अनुपमा के साथ होगी। अनुपमा - अनुज को रोकने की कोशिश करती हैं। लेकिन वो नहीं मानता है। अनुज को जाने से रोकने के लिए अनुपमा बेहोश होने का नाटक करती हैं। उसे इस तरह से देखकर अनुज डर जाता है। अनुपमा उठ जाती और वो ये सब ड्रामा करती हैं क्योंकि वो हर हालत में अनुज की नाराजगी को दूर करना चाहती थी। अनुज नहीं मानता है और वहां से चला जाता है।

अनुज को लगता है कि उसे अनुपमा को नाराज नहीं करना चाहिए। धीरज और देविका अनुपमा को समझाते है कि अनुज की नाराजगी जल्द खत्म हो जाएगी। अनुज अनुपमा को मानने के लिए वापस आता है और उसके साथ रोमांटिक डेट प्लान करता है। धीरज अनुज से कहता है कि वो उसके फेवरेट गाने पर डांस करना चाहते हैं। इधर वनराज पारितोष के फैसले से खुश नहीं होता है। उसे डर होता है कि कहीं पारितोष किसी मुसीबत में न फंस जाए। पारितोष डील फाइनल करता और अपने दोस्त से नई लग्जरी गाड़ी बुक करने के लिए कहता है।

परितोष जाएगा जेल

किंजल को भी पारितोष का आइडिया पसंद नहीं आता है। जयंती पारितोष से मिलकर डील से अपना कमिशन लेना चाहता है इसलिए वो उसे कॉल करता है। इस दौरान जयंती को पता चला जाता है कि पारितोष ने उसके साथ धोखा किया है। जयंती के गुंडे पारितोष को खूब पीटते है। पारितोष गुंडों को पैसे देने के लिए किंजल के पैसे चुराते हैं। पारितोष को इस मुसीबत से निकलने के लिए क्या करेगा शाह परिवार। अपकमिंग एपिसोड में जयंती शाह परिवार को पैसे वापस देने के लिए वॉर्निंग देता है। वनराज पैसों को मैनेज करने की कोशिश करता है। लेकिन वो उतने पैसे अरेंज नहीं कर पाता है। क्या अनुज करेगा शाह परिवार की मदद।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article