टीवी मसाला

Ankita Lokhande और Vicky Jain रोमांस में हुए चूर, शेयर किया बाथरूम वीडियो

Ankita Lokhande Vicky Jain Romantic Video Viral: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने 'बिग बॉस 17' में अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने रहते थे। लेकिन हाल ही में उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अंकिता लोखंडे और विक्की जैन रोमांस में चूर नजर आए।

Image

अंकिता-विक्की का बाथरूम वीडियो वायरल

Ankita Lokhande Vicky Jain Romantic Video Viral: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हालांकि बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में जहां शुरुआत में उन्हें लोगों ने खूब पसंद किया था तो वहीं बाद में वह दर्शकों के निशाने पर आ गई थीं। 'बिग बॉस 17' में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) का रिश्ता भी तमाशा बन गया था। लेकिन बिग बॉस 17 के बाद दोनों का रिश्ता पटरी पर आता दिखाई दे रहा है। खास बात तो यह है कि हाल ही में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों रोमांस में चूर नजर आए।

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande)और विक्की जैन (Vicky Jain) का ये वीडियो देख कहा जा सकता है कि दोनों अपने रिश्ते को सुलझाने की कोशिश में लगे हुए हैं और 'बिग बॉस 17' में जो वाकया हुआ, उसे भूलकर आगे बढ़ रहे हैं। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने अपना ये वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है, जो देखते ही देखते चर्चा में आ गया। अंकिता लोखंडे वीडियो में बाथरूम में बाथरोब पहने दिखाई दीं। वहीं विक्की जैन भी व्हाइट बाथरोब में नजर आए। दोनों ने बाथरूम का वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया।

बता दें कि अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande)और विक्की जैन (Vicky Jain) छुट्टियां मनाने के लिए जोधपुर के उमेद भवन गए हुए हैं। बीते दिन दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट भी किया गया था। अंकिता लोखंडे ने उमेद भवन से भी अपनी तस्वीर साझा की थी। अंकिता लोखंडे के करियर की बात करें तो जल्द ही वह रणदीप हुड्डा के साथ फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' में नजर आएंगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article