टीवी मसाला

Ankita Lokhande हुईं थी मेकर्स की गंदी नियत का शिकार, कहा 'प्रोड्यूसर के साथ सोना होगा'...

Ankita Lokhande Casting Couch Experience: टीवी एक्ट्रेस अंकित लोखंडे ने हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कास्टिंग काउच को लेकर खुलासा किया। आखिर ऐसा क्या हुआ जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पूरी कहानी।

Image

Ankita Lokhande Casting Couch Experience

Ankita Lokhande Casting Couch Experience: टीवी एक्ट्रेस अंकित लोखंडे अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। आखरी बार एक्ट्रेस सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस के 17वें सीजन में नजर आईं थी। इस शो क्व दौरान उनकी पर्सनल लाइफ को काफी ज्यादा धज्जियां उडी थी। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने कास्टिंग काउच को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है जिसे सुन सभी के पैरों तले नीचे जीमन खिसक गई है। उन्होंने बताया की कैसे काम के लिए उन्हे प्रोड्यूसर के साथ सोने के लिए।

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) इंटरव्यू के दौरान बताती हैं की मैं सिर्फ 19 साल की थी जब मुझे समझौता करने के लिए कहा था। उस समय बस मैं बस हेरोइन बनना चाहती थी, लेकिन उस समय मैंने दिमाग से काम लिया क्योंकि मैं यह नहीं सुनना चाहता था कि मुझे किसी के साथ सोना है। इसलिए उनसे पूछा, की 'कैसा समझौता? तब वह बोलते हैं कि आपको निर्माता के साथ सोना होगा। मैं तभी उठी और कहा कीमुझे नहीं लगता कि आपके निर्माता को टैलेंट की जरूरत है, उन्हें सोने के लिए एक लड़की की जरूरत है और मैं उनमें से नहीं हूं।'

उसी दिन मै ये समझी की ये इंडस्ट्री और कहीं भी मैं काम के लिए किसी के साथ सो नहीं सकती हूं। उस दिन मैंने तय कर लिया कि मैं फिल्में नहीं करूंगा। ऐसे में ये जान सभी फैंस चौंक गए हैं, लेकिन ये पहली बार नहीं की किसी एक्ट्रेस के साथ ऐसा हुआ है और भी बॉलीवुड की हसीनाएं हैं। जानकारी के लिए बात दें की अंकिता ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल पवित्र रिश्ता से की थी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article