टीवी मसाला

Ankita Lokhande ने विक्की जैन पर लुटाया जमकर प्यार, तारीफ़ों की झड़ी लगाते हुए लिखी ये बड़ी बात

Ankita Lokhande Appreciation Post For Vicky Jain: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपनी और विक्की जैन की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की। सिर्फ यही नहीं एक्ट्रेस ने अपने पति के लिए लंबा-चौड़ा कैप्शन की तारीफ़ों के पुल भी बांधे। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए अंकिता का पोस्ट।

Image

ankita lokhande vicky jain

Ankita Lokhande Appreciation Post For Vicky Jain: टीवी दुनिया का पसंदीदा कपल में से एक अंकिता लोखंडे और विक्की जैन अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। बिग बॉस 17 में जमकर कलेश करने के कपल इन दिनों शो 'लाफ्टर शेफ 2' में नजर आ रहे हैं। फैंस आए दिन विक्की और अंकिता की शादीशुदा जिंदगी का मजाक सोशल मीडिया पर उड़ाते हैं। अब हाल ही में अंकिता ने पति विक्की संग कुछ तस्वीरें पोस्ट की जो काफी खूबसूरत हैं। सिर्फ यही नहीं अंकिता ने पोस्ट शेयर करते हुए विक्की जैन की तारीफ की। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए पोस्ट।

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) की तस्वीरें सामने आई जिसमें दोनों एक दूजे की आँखों में खोए नजर आए। इन तस्वीरों में अंकिता ने ब्लू कलर का फ्लॉवर प्रिंटेड काफतान पहना है। दूसरी तरफ विक्की ने डेनिम जैकेट पर अपना कूल लुक दिखाया। दोनों को तस्वीरों में हँसते हुए देख फैंस कपल की नजर उतार रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें आग की तरह वायरल हो रही हैं। अंकिता हर एक फोटो में विक्की संग मस्ती करती हुई नजर आईं। साल 2021 में अंकिता ने विक्की जैन संग सात फेरे लिए थे।

तस्वीरों को पोस्ट करते हुए अंकिता ने लिखा कि' विक्की जैन तुम मेरी चट्टान हो, जीवन के तूफानों से मेरी छत हो। जिस पर मैं अपनी कमज़ोरियों, डर, संदेह के लिए भरोसा करता हूँ। तुम मुझे मेरे असली रूप से अच्छा रखते हो जिसके के लिए मैं तुम्हारी हमेशा आभारी हूँ। मेरे जीवन का स्वर्ग बनने के लिए शुक्रिया। मैं तुमसे इतना प्यार करता हूँ जितना तुम कभी नहीं जान पाओगे।' अंकिता ने इस कैप्शन से कपल गोल्स दिए।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article