टीवी मसाला

Ankita Lokhande ने सलमान खान का हाथ थाम दिया पोज, लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर कर बोलीं- आपका सपोर्ट मायने रखता है

Ankita Lokhande Shares Photos With Salman Khan And Arbaaz Khan: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली अंकिता लोखंडे इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में अंकिता लोखंडे ने सलमान खान के साथ अपनी फोटो शेयर की है, जिसमें अरबाज खान और विक्की जैन भी नजर आए।

Image

अंकिता लोखंडे ने सलमान खान संग दिया पोज

Ankita Lokhande Shares Photos With Salman Khan And Arbaaz Khan: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली अंकिता लोखंडे 'बिग बॉस 17' के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) हाल ही में फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' में नजर आईं, जिसमें उन्होंने यमुनाबाई सावरकर की भूमिका अदा की थी। इस मूवी में उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था। खास बात तो यह है कि फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने एक भी रुपये फीस नहीं लिया था। इन सबसे इतर अंकिता लोखंडे ने हाल ही में बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान (Salman Khan) के साथ फोटो शेयर की है।

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की फोटो में सलमान खान (Salman Khan) के अलावा विक्की जैन और अरबाज खान भी दिखाई दिये। फोटो शेयर कर अंकिता लोखंडे ने सलमान खान का आभार भी जाहिर किया। एक्ट्रेस ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, "हमने साथ में क्या वक्त बिताया। सलमान खान सर हमेशा से ही हमारे बड़े सपोर्टर रहे हैं और उन्होंने हर बार अच्छी चीज के लिए हमें दिशा दी है। उनका चट्टान समान समर्थन हमारे लिए बहुत मायने रखता है। 'पटना शुक्ला' की स्क्रीनिंग में शामिल होकर और भी अच्छा महसूस हो रहा है। अरबाज खान द्वारा प्रोड्यूस किया गया ये शानदार कोर्टरूम ड्रामा, जिसमें रवीना टंडन मैम ने बहुत अच्छा काम किया है। बाकी टीम और उनके प्रयासों के लिए भी तालियां।"

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की इस पोस्ट को अभी तक 70 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। बता दें कि 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के दौरान सलमान खान ने अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के गेम को कई बार सही दिशा दिखाई है। यहां तक कि भाईजान ने अंकिता और विक्की को फैमिली प्लानिंग करने की भी सलाह दी थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article