अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस ने अपने काम से लोगों के दिलों में अलग पहचान बनाई हैं। एक्ट्रेस सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में अपने पति विक्की जैन के साथ पहुंची थीं। एक्ट्रेस के लिए ये शो काफी उतार-चढ़ाव भरा था। एक्ट्रेस को उनके और विक्की के रिलेशनशिप को लेकर लोगों ने कई सवाल उठाए थे। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हुई थी। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बिग बॉस 17 की जर्नी के बारे में बात की।
एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि सलमान खान के शो की वजह से मुझे काफी कुछ सहना पड़ा। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें एंजाइटी इशू होने लगा था। मैं रात-रात भर सो नहीं पाती थी। मुझे रातों को नींद नहीं आती थी। एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे लगा कि ये डिप्रेशन है। मुझे बाद में एहसास हुआ कि मुझे एंग्जाइटी है। मैं रातों को सोती नहीं थी। बस रात-रात भर सोचती रहती थी।
बिग बॉस 17 के बाद डिप्रेशन में थीं अंकिता
एक्ट्रेस ने आगे कहा, मुझे चीजों का खौफ हो गया था। लेकिन अब सभी चीजें ठीक है। ये सभी चीजें ठीक हुई है क्योंकि मेरी फैमिली का मेरे पास सपोर्ट था। एक्ट्रेस ने डिप्रेशन को हमारे देश में गंभीरता से नहीं लिया जाता है। एक्ट्रेस ने अपने ठीक होने का पूरा क्षेय पति विक्की और उनके परिवार को दिया है। एक्ट्रेस ने कहा वो मेरे लिए काफी मुश्किल समय था। लेकिन अब मै इससे बाहर आ गई हूं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस हाल ही में फिल्म रणदीप हुड्डा की फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर में नजर आई थीं।
