टीवी मसाला

दिवंगत पिता को याद कर भर आया Ankita Lokhande का दिल, भावुक पोस्ट शेयर कर बोलीं- कुछ घाव कभी नहीं भरते...

Ankita Lokhande Remembers Late Father Shashikant Lokhande: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में अंकिता ने पोस्ट साझा कर अपने दिवंगत पिता को याद किया है। इस पोस्ट के कैप्शन में अंकिता लोखंडे ने लिखा कि कुछ घाव कभी भी नहीं भरते हैं।

Image

फोटो क्रेडिट- अंकिता लोखंडे इंस्टाग्राम

Ankita Lokhande Remembers Late Father Shashikant Lokhande: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अंकिता लोखंडे अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आती हैं और पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ भी जुड़ी रहती हैं। लेकिन हाल ही में साझा हुई अंकिता लोखंडे की सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस को भी भावुक कर दिया। दरअसल, अंकिता लोखंडे के पिता की बीते दिन बरसी थी। ऐसे में उन्होंने अपने पिता को याद करते हुए दिल का गुबार निकाला है। अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने पिता शशिकांत लोखंडे के साथ फोटो शेयर की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि कुछ घाव ऐसे होते हैं जो कभी भी नहीं भरते हैं।

दिवंगत पिता शशिकांत लोखंडे से जुड़ी अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की ये पोस्ट देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई। एक्ट्रेस ने इस पिता की याद में लिखा, "कुछ घाव नहीं भरते हैं। आपको बस उन्हें थामकर रखना ही सीखना पड़ता है। तीन साल गुजर गए, लेकिन अभी भी ऐसा लगता है कि कल की बात है। मैं बहुत आभारी हूं कि मुझे ऐसे पिता मिले, जो मेरे हीरो, मेरे दोस्त और मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं। जो यादें थीं अब वही बाकी रह गई हैं हमारे साथ, लेकिन उनका आशीर्वाद अभी भी मेरे साथ है। मेरे पिता बनने के लिए शुक्रिया। मम्मा, अर्पण और मैं आपको खूब याद करते हैं, आपसे प्यार करते हैं। वो सभी लोग, जिन्होंने अपनी जिंदगी में किसी को खोया है, दुख कम नहीं होता। बस हम उसके साथ रहना सीख लेते हैं। और अब तो दोनों ही चीजों के लिए जगह होती है, प्यार और लॉस दोनों के लिए।"

बता दें कि अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के पिता का 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। पिता के जाने से एक्ट्रेस पूरी तरह टूट गई थीं। हालांकि उनकी गैर-मौजूदगी में अंकिता अपनी मां और बाकी परिवार का खूब ख्याल रखती हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article