टीवी मसाला

Ankita Lokhande ने ऑनस्क्रीन बहन प्रिया के निधन पर बयां किया दर्द, बोलीं- एक मुस्कान के पीछे इंसान जंग लड़ रहा है...

Ankita Lokhande Emotional Note On Priya Marathe Death: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस प्रिया मराठे ने 38 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। प्रिया मराठे को कैंसर हो गया था। उनके निधन के बाद अब अंकिता लोखंडे ने पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने प्रिया मराठे के लिए अपने दिल का गुबार निकाला।

Image

फोटो क्रेडिट- अंकिता लोखंडे इंस्टाग्राम

Ankita Lokhande Emotional Note On Priya Marathe Death: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस प्रिया मराठे ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में पहचान बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। प्रिया मराठे ने 38 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्ट्रेस बीते ढाई सालों से कैंसर से जूझ रही थीं और बीते दिन उनके निधन से टीवी इंडस्ट्री को हिलाकर रक दिया। उषा नाडकरणी से लेकर स्वाति आनंद जैसे कई टीवी कलाकारों ने प्रिया मराठे के निधन पर शोक जाहिर किया था। वहीं अब अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने भी अपनी ऑनस्क्रीन बहन के लिए दिल का गुबार निकाला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि प्रिया मराठे 'पवित्र रिश्ता' के सेट पर उनकी सबसे पहली दोस्त थीं। अंकिता ने ये भी बताया कि प्रिया हर खुशी और दुख के समय में उनके साथ रही थीं।

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने पोस्ट में प्रिया मराठे संग अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "प्रिया 'पवित्र रिश्ता' के सेट पर मेरी पहली दोस्त थी। मैं प्रार्थना और प्रिया, हमारी छोटी सी गैंग। जब हम साथ होते थे तो अलग ही मजा होता था। प्रिया, प्रार्थना और मैं एक-दूजे को प्यार से मराठी में वेडी बुलाते थे और वो बॉन्ड बहुत खास था। अच्छे दिनों में तो ये मेरे साथ थी ही, बुरे दिनों में भी इसने मुझे थामा है। जब भी मुझे जरूरत रही तो प्रिया हमेशा हाजिर होती थी। गणपति बप्पा के दौरान प्रिया कभी भी गौरी महा आरती में आना नहीं छोड़ती थी। इस साल मैं तुम्हें याद करते हुए तुम्हारी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रही हूं मेरी वेडी।"

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने प्रिया मराठे के बारे में आगे लिखा, "प्रिया सबसे ज्यादा ताकतवर थी, क्योंकि उसने बहुत ही साहस के साथ हर लड़ाई ली। ये लिखते हुए भी मेरा दिल टूट रहा है। उसे खोना ये याद दिलाता है कि हमें नहीं पता कि एक मुस्कान के पीछे इंसान क्या जंग लड़ रहा है तो प्लीज रहम करें हमेशा। प्रिया तुम हमेशा मेरे दिल में, मेरी यादों में रहोगी। हर हंसी के लिए, हर आंसू और हर पल के लिए शुक्रिया। जब तक हम दोबारा मिलते हैं, ओम शांति...।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article