टीवी मसाला

पराई औरत का हाथ थामकर बात कर रहे थे Vicky Jain, भरी महफिल में गुस्से से लाल हुईं Ankita Lokhande

Ankita Lokhande Gets Angry On Vicky Jain As He Holds Meera Chopra Hand: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विक्की जैन, मीरा चोपड़ा का हाथ थामकर बात करते दिखे, जिसपर अंकिता लोखंडे का रिएक्शन देखने लायक था।

Image

विक्की जैन पर फूटा अंकिता लोखंडे का गुस्सा!

Ankita Lokhande Gets Angry On Vicky Jain As He Holds Meera Chopra Hand: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। अंकिता लोखंडे इन दिनों पति विक्की जैन के साथ कलर्स के 'लाफ्टर शेफ 2' में नजर आ रही हैं, जहां दोनों अपने अंदाज के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। बीते दिन अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, गौहर खान, जैद दरबार, मनोज बाजपेयी और मीरा चोपड़ा जैसे कई कलाकारों के साथ एक इवेंट का हिस्सा बनी थीं। लेकिन इसी इवेंट से अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन (Vicky Jain) का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस का रिएक्शन देखने लायक रहा। वीडियो में विक्की जैन, प्रियंका चोपड़ा की बहन और एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा का हाथ थामकर उनसे बात करते दिखाई दिये।

विक्की जैन (Vicky Jain) और अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) का ये वीडियो देखते ही देखते चर्चा में आ गया। जहां एक तरफ विक्की जैन हाथ पकड़कर मीरा चोपड़ा से बात करने में व्यस्त थे तो वहीं इस दौरान अंकिता लोखंडे का रिएक्शन देखने लायक रहा। उनके इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, "यार जाहिर सी बात है किसी को भी बुरा लगेगा।" दूसरे यूजर ने वीडियो पर खिल्ली उड़ाते हुए लिखा, "मुझे अंकिता लोखंडे का एक्सप्रेशन जबरदस्त लगा। विक्की भाई ये आपने क्या किया। उम्मीद करते हैं कि आप शांति से घर पहुंच जाएंगे।" तीसरे यूजर ने लिखा, "अंकिता के लिए बुरा लग रहा है। वो क्या चाहती थी और उसे क्या मिल रहा है।" चौथे यूजर ने लिखा, "विक्की अपनी बीवी के अलावा सारी लड़कियों के साथ फ्रेंडली होता है और अपनी बीवी को जलील करता है।"

विक्की जैन (Vicky Jain) का वीडियो देख अनुमान लगाया जा रहा है कि वह मीरा चोपड़ा को मन्नारा चोपड़ा के पिता के निधन की जानकारी दे रहे हैं। क्योंकि खुद मीरा चोपड़ा ने भी इंटरव्यू में बताया कि इवेंट में विक्की ने उन्हें बताया कि मन्नारा चोपड़ा के पिता का निधन हो गया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article