टीवी मसाला

Ankita Lokhande और विक्की जैन बीच पर हुईं रोमांटिक, ढलती शाम में समंदर किनारे साथ में दिये सिजलिंग पोज

Ankita Lokhande And Vicky Jain Have Romantic Moment On Beach: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन इन दिनों मालदीव में छुट्टियां बिता रहे हैं। हाल ही में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आए।

Image

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन बीच पर हुए रोमांटिक

Ankita Lokhande And Vicky Jain Have Romantic Moment On Beach: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन इन दिनों 'लाफ्टर शेफ 2' में नजर आ रहे हैं, जहां दोनों अपनी नोंक-झोंक और प्यार के तड़के के साथ खाना बनाते दिखाई देते हैं। लेकिन इन सबसे इतर अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) हाल ही में परिवार के साथ मालदीव छुट्टियां मनाने पहुंचे। वहां रहते हुए भी अंकिता लोखंडे अपने फैंस से जुड़ने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। खास बात तो यह है कि मालदीव की ढलती शाम और समंदर किनारे एक्ट्रेस ने अपने पति विक्की जैन के साथ रोमांटिक पल बिताए।

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) ने इससे जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो देखते ही देखते वायरल हो गईं। अंकिता लोखंडे जहां ब्लैक फ्लोरल मिडी में नजर आईं तो वहीं विक्की जैन व्हाइट ट्राउजर और प्रिंटेड शर्ट में दिखाई दिये। फोटो में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने एक से बढ़कर एक रोमांटिक और सिजलिंग पोज दिये। इन तस्वीरों में दोनों का अंदाज देखने लायक रहा। अंकिता लोखंडे ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, "जिंदगी तब और भी खूबसूरत होती है जब हम नंगे पैर साथ होते हैं।"

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) की इन तस्वीरों पर कुछ ही मिनट में हजारों लाइक्स आ गए। एक यूजर ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, "बहुत ही खूबसूरत।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "मेरे पसंदीदा कपल।" बता दें कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन कई बार बेबी प्लानिंग की खबरों के कारण भी सुर्खियों में आ चुके हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article