Anil Kapoor TV Show: अभिनेता अनिल कपूर इन दिनों अपनी फिल्म सूबेदार के लिए तारीफ बटोर रहे हैं. इस फिल्म में अनिल कपूर की एक्टिंग ने हर किसी को खुश कर दिया. प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई इस फिल्म ने ट्रेंडिंग लिस्ट पर कब्जा किया हुआ है और इसी बीच अब अनिल कपूर ने फैंस के एक और सरप्राइज दे दिया है. अनिल कपूर ने टीवी पर धमाका करने का ऐलान कर दिया है. वह 10 साल बाद टीवी पर लौट रहे हैं और एक बार फिर वह जय सिंह राठौड़ के रोल में फैंस को खुश करने वाले हैं.
अनिल कपूर ने किया अपने शो 24 के तीसरे सीजन का ऐलान
अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने अपने हिट टीवी शोज 24 के तीसरे सीजन का ऐलान कर दिया है. इस शो का पहला सीजन साल 2013 में आया था और इसके बाद उनका दूसरे सीजन साल 2016 में आया था, जिसके बाद से ही फैंस शो 24 के तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे थे लेकिन एक्टर ने फैंस को सरप्राइज देते हुए इस शो के तीसरे सीजन का ऐलान कर दिया है.
अनिल कपूर ने फैस के सवाल पर किया जवाब
अनिल कपूर ने अपने शो 24 के तीसरे सीजन का ऐलान X (ट्विटर) पर किया और ये तब हुआ जब एक फैन ने उनकी फिल्म सूबेदार की तारीफ की. इस फैन ने फिल्म सेबूदार में अनिल कपूर के काम की जमकर तारीफ की और लिखा, 'यही वजह है कि अनिल कपूर जैसे एक्टर्स आज भी स्क्रीन पर धमाल मचा सकते हैं. मेरी दिली इच्छा है कि अनिल जी अब ’24’ का एक और सीजन लेकर आएं.' इस पर अनिल कपूर ने कहा, 'जल्द आ रहा हूं, 24 के साथ.” अपने इस मैसेज के साथ उन्होंने ‘पंच’ (मुक्के) वाला इमोजी भी बनाया, जिसने फैंस काफी खुश हो गए.
कैसी थी दोनों सीजन की स्टार कास्ट
बता दें कि अनिल कपूर के शो 24 में कई बड़े कलाकार नजर आए थे. इस शो में साक्षी तंवर, सुरवीन चावला, सिकंदर खेर और नील भूपालम जैसे कई कलाकार नजर आए थे. इस शो के पहले सीजन में अनिल कपूर प्रधामंत्री की जान बचाते नजर आए. इसके बाद सीजन 2 में वह महामारी से लड़े.
