प्रिंस नरुला और युविका चौधरी इन दिनों अपनी तलाक की खबरों के कारण चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में एक्टर ने अपनी बेटी की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस फोटो में प्रिंस नरुला के संग उनकी बेटी बस नजर आ रही है, जिसके बाद फैंस उनके तलाक को लेकर सवाल कर रहे हैं।
नन्हीं बेटी इकलीन के पिता बनने के बाद से एक्टर की खुशी सातवें आसमान पर हैं। वह बीच-बीच में फैंस को अपनी बेटी की झलक दिखाते रहते है। एक्टर ने अभी तक बेटी का फेस नहीं दिखाया है, लेकिन बेटी झलक कई बार अपने फैंस को दिखाई है। हाल ही में प्रिंस नरुला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इकलीन की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं ।
एक्टर ने लिखा दिल को छू लेने वाला कैप्शन
तस्वीरों में एक्टर अपने कमरे में आराम करते हुए छोटे बच्ची को अपनी बाहों में पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि एक्टर अपनी बेटी को कुछ दिखा रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा है- "पापा मैं तेरे धड़कन हूं और मेरी जान है तू। बाकी बात तो आने वाले टाइम के हो रहे हैं की कहां-कहां घूमने जाना है।" इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस कमेंट की बारिश कर रहे हैं और एक्टर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
बिग बॉस में हुई थी दोनों की मुलाकात
बता दें कि 19 अक्टूबर, 2024 को प्रिंस नरुला और युविका चौधरी ने अपने पहली बेटी का स्वागत किया था और साथ में माता-पिता बनने की खूबसूरत यात्रा को अपनाया था। अब लंबे समय से एक्टर के तलाक की अफवाहें वायरल हो रही है। प्रिंस नरुला और युविका चौधरी की मुलाकात 'बिग बॉस' में हुई थी। कुछ सालों तक डेट करने के बाद कपल ने शादी की थी।
