टीवी मसाला

'क्या जैस्मिन छपरी है?'- अली गोनी ने गर्लफ्रेंड की फोटो पोस्ट कर किया सवाल, बदले में एक्ट्रेस से मिला करारा जवाब

Aly Goni Gets Epic Reply From Jasmin Bhasin As He Calls Her Chhapri On Social Media: टीवी के चर्चित कपल अली गोनी और जैस्मिन भसीन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक-दूजे की टांग खिंचाई के लिए चर्चा में आ गए हैं। अली गोनी ने जैस्मिन की फोटो पोस्ट कर पूछा कि क्या वो छपरी हैं?

Image

अली गोनी ने जैस्मिन भसीन को बताया छपरी तो एक्ट्रेस ने यूं लिया बदल

Aly Goni Gets Epic Reply From Jasmin Bhasin As He Calls Her Chhapri On Social Media: टीवी के चर्चित कपल अली गोनी और जैस्मिन भसीन की जोड़ी ने लोगों का हमेशा ही दिल जीता है। अली गोनी और जैस्मिन भसीन की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आती है। उनके रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई थी, लेकिन 'बिग बॉस 14' में दोनों को एक-दूजे के लिए प्यार का एहसास हुआ। कुछ दिनों पहले जैस्मिन भसीन और अली गोनी ने ऐलान किया था कि उन्होंने लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का फैसला किया है। दोनों ने अपना-अपना सामान भी शिफ्ट कर लिया है। लेकिन हाल ही में जैस्मिन भसीन और अली गोनी (Aly Goni) सोशल मीडिया पर एक-दूजे की टांग खिंचाई करते नजर आए। अली गोनी ने जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) की एक फोटो पोस्ट कर उन्हें 'छपरी' तक कह दिया। वहीं एक्ट्रेस भी उनका करारा जवाब देने से पीछे नहीं हटीं।

अली गोनी (Aly Goni) ने जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) की एक पुरानी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने पोल शेयर करते हुए फैंस से सवाल किया, "क्या जैस्मिन भसीन छपरी है?" हालांकि अपनी इस हरकत के लिए अली गोनी बुरी तरह ट्रोल हो गए। वहीं जैस्मिन भसीन ने भी उनकी टांग खिंचाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जैस्मिन भसीन ने अली का एक स्केच सोशल मीडिया पर शेयर किया और सवाल किया, "क्या अली गोनी छपरी हैं?"

अली गोनी और जैस्मिन भसीन की हरकतें देख लोगों ने पकड़ा माथा

अली गोनी (Aly Goni) और जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) की ये हरकतें देख लोग भी हैरान रह गए। एक यूजर ने अली गोनी और जैस्मिन भसीन पर तंज कसते हुए लिखा, "सच में बहुत अजीब कपल हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "क्या ये दोनों सच में पागल हैं?" तीसरे यूजर ने जैस्मिन भसीन को लेकर सवाल किया, "मुझे यकीन नहीं हो रहा कि इसे अली की ये हरकतें सही लग रही हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article