Ajaz Khan Untraceable By Mumbai Police: एक्टर एजाज खान इन दिनों सुर्खियों के साथ-साथ विवादों के भवंडर में घिरे हुए हैं। कल खबर सामने आई कि एजाज खान ने एक महिला का रेप किया। ऐसे में 30 वर्षीय महिला ने एजाज खान के खिलाफ मुंबई पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई। मामला मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ। अब खबर सामने आई है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद एजाज खान पुलिस के रेडार से गायब हो गए हैं। खुद मुंबई पुलिस ने बताया कि एजाज खान कंप्लेट फाइल होते ही पकड़ से बाहर हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।
मुंबई के चारकोप पुलिस ने बताया कि 'एक्टर एजाज खान (Ajaz Khan) पर एक्ट्रेस संग कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला दर्ज है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने के बाद उनसे कान्टैक्ट करने की कोशिश की तो उनका मोबाईल बंद है। एजाज खान पुलिस के संपर्क से फरार हो चुके हैं। पुलिस उनसे मिलने पहुंची लेकिन वो वहाँ भी मौजूद नहीं थे। अब ऐसे में पुलिस उनकी तलाश कर रही है।' बताया जा रहा है कि एजाज खान ने एक्ट्रेस को प्रपोज किया था और घर जाकर इस दुष्कर्म को अंजाम दिया था। सिर्फ इतना ही नहीं एजाज खान ने महिला को धर्म बदलकर शादी करने का वादा भी किया था।
एजाज खान पर बलात्कार के साथ-साथ समाज में अश्लीलता फैलाने का भी केस दर्ज है। शो 'हाउस एरेस्ट' के दौरान एजाज ने कंटेस्टेंट से अश्लील हरकतें करने को कहा था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। लोगों ने एजाज खान और उल्लू एप पर कारवाई की भी मांग उठाई। ऐसे में उल्लू एप ने शो 'हाउस अरेस्ट' के सभी एपिसोड हटा दिए। अब ऐसे में एजाज की मुश्किलें बढ़ रही हैं लेकिन वो गायब हैं।
