Ajaz Khan Accused For Rape: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुके एजाज खान इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। शो हाउस एरेस्ट में अश्लीलता फैलाने के आरोप में एजाज खान लोगों के गुस्से का शिकार हुए । इस बीच एक्टर पर एक बड़ा इल्जाम लगा है जिसे देखते हुए वो एक बार फिर कानूनी शिकंजे में आ गए। 30 वर्षीय महिला ने एजाज पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। हाउस अरेस्ट (House Arrest) के बाद अब एजाज खान पर रेप के मामले में एफआईआर दर्ज हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर क्या है पूरा मामला।
एक्टर एजाज खान (Ajaz Khan) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है कि महिला ने एक्टर पर रेप का आरोप लगाया है। एक्टर के खिलाफ एफआईआर मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया गया है। एजाज खान के खिलाफ बीएनएस की धारा 64, 64(2एम), 69, 74 के तहत बलात्कार का मामला दर्ज हुआ। महिला ने पुलिस को बयान देते हुए बताया कि एजाज ने उन्हे प्रपोज किया था। सिर्फ यही नहीं एजाज ने महिला को धर्म बदलवाकर शादी करने का वादा भी किया था। महिला की उम्र 30 साल है और एजाज ने उनके घर जाकर इस दुष्कर्म को अंजाम दिया।
हालांकि अभी तक एक्टर की गिरफ़्तारी को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। खबर सामने आते ही एजाज खान के फैंस और ट्रोलर्स शॉक में हैं। कुछ दिनों पहले ही नेशन राष्ट्रीय महिला आयोग ने एजाज खान और उल्लू एप के सीइओ को समन भेजकर 9 मई को पेश होने को कहा। कारवाई के बाद उल्लू एप से सभी 'हाउस अरेस्ट' शो के एपिसोड को हटा दिया गया था।
