टीवी मसाला

Aishwarya Sharma तलाक की अफवाहों के बीच हुईं प्रेग्नेंट? लेटेस्ट वीडियो देख फैंस करने लगे सवाल

Aishwarya Sharma Latest Video Shocks Fans Amid Divorce Rumors: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा इन दिनों तलाक की खबरों के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया, जिसे देख लोगों को एक पल के लिए लगा कि वह प्रेग्नेंट हैं।

Image

फोटो क्रेडिट- ऐश्वर्या शर्मा इंस्टाग्राम

Aishwarya Sharma Latest Video Shocks Fans Amid Divorce Rumors: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। ऐश्वर्या शर्मा कई टीवी सीरियल्स और रियलिटी शोज में नजर आ चुकी हैं। हालांकि सबसे ज्यादा लोकप्रियता ऐश्वर्या शर्मा को 'गुम है किसी के प्यार में' की पाखी बनकर ही हासिल हुई। लेकिन बीते कुछ वक्त से ऐश्वर्या शर्मा अपने और नील भट्ट के तलाक के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। लंबे वक्त से दोनों साथ नजर नहीं आ रहे, साथ ही उनके तलाक की खबरें भी लगातार सामने आ रही हैं। बीते कुछ दिनों पहले ये भी कहा गया था कि नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) ने तलाक फाइल कर दिया है। वहीं इन सबके बीच एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो साझा किया है, जिसे देख लोग सवाल कर बैठे कि क्या एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं?

ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) ने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ब्लैक ड्रेस पहन बोल्ड अवतार दिखाती नजर आईं। ऐश्वर्या शर्मा का रूप देख लोगों ने उन्हें 'हॉट' भी बताया। एक्ट्रेस ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "मुझे पढ़ो मत, आप सिलेबस नहीं संभाल पाओगे।" ऐश्वर्या का ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। लेकिन वीडियो की शुरुआत में एक्ट्रेस की परछाईं ऐसी लगी, जैसे मानो वह प्रेग्नेंट हैं। वहीं ऐश्वर्या शर्मा के कई पोज भी वीडियो में ऐसे रहे, जिसने फैंस के मन में ये सवाल खड़ा कर दिया। ऐसे में ऐश्वर्या शर्मा के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "मुझे उस परछाईं से लगा कि आप प्रेग्नेंट हो।" दूसरे यूजर ने सवाल किया, "आप प्रेग्नेंट हो क्या?" तीसरे यूजर ने लिखा, "हां ये प्रेग्नेंट हैं।"

बता दें कि ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) ने अपने करियर की शुरुआत कलर्स टीवी पर आए 'कोड रेड' से की थी। इसके बाद वह 'संकट मोचन महाबली हनुमान' में भी नजर आईं। ऐश्वर्या शर्मा ने 'गुम है किसी के प्यार में' की पत्रलेखा बनकर तो लोगों का ध्यान खींचा ही, साथ ही उन्होंने 'बिग बॉस 17' और 'खतरों के खिलाड़ी 13' में भी हाथ आजमाया ता।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article