टीवी मसाला

BIGG BOSS OTT 2: घर वालों की 7 गलतियां बताकर 'फुकरा इंसान' बना BIGG BOSS का दूसरा कप्तान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 1, 2023, 10:04 AM IST

BIGG BOSS OTT 2 Captain: कल रात बिग बॉस के सदस्यों ने घर का दूसरा कप्तान चुना है। घर के दूसरे कप्तान के रूप में बिग बॉस ने अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) उर्फ फुकरा इंसान को घर का दूसरा कप्तान बनाया है। कप्तान बनने से पहले अभिषेक ने घरवालों की कई सारी ग़लतियां भी गिनवाई हैं।

Image

Abhishek Malhan

BIGG BOSS OTT 2 Captain: सलमान खान ( Salman Khan) शो बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन दर्शकों के बीच छाया हुआ है। शो को ऑन एअर हुए अभी दो हफ्ते हुए हैं कि हर रोज बिग बॉस के घर में नया ड्रामा देखने को मिल रहा है । कल रात बिग बॉस के सदस्यों ने घर का दूसरा कप्तान चुना है। घर के दूसरे कप्तान के रूप में बिग बॉस ने अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) उर्फ फुकरा इंसान को घर का दूसरा कप्तान बनाया है। अभिषेक को कप्तान बनाने पर घर में जमकर हंगामा हुआ। इन सब के बीच दर्शकों को एंटरटेनमेंटका फुल डोज मिला।

अभिषेक बना दूसरा कप्तान

फलक नाज( Falaq Naaz) के बाद अब अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान को बिग बॉस का दूसरा कप्तान बनाया गया है। खुद बिग बॉस ने अभिषेक को चुना है। अभिषेक से पहले सभी घरवालों ने जैद हबीब को कप्तान चुना था लेकिन बिग बॉस ने अभिषेक को सीक्रेट टास्क देकर नया कप्तान बना दिया। फुकरा इंसान के कप्तान बनने पर आकांक्षा पूरी, मनीषा रानी, जिया शंकर को जहां खुशी हुई वहीं बाकी सदस्यों ने घर में कोहराम मचा दिया है।

अभिषेक ने बताई घरवालों की गलतियां

दरसल हुआ यह था कि टीम बी के जीतने के बाद बिग बॉस ने सभी को टीम बी से एक कैप्टन चुनने के लिए कहा था। सभी ने मिलकर जैद हबीब को नया कप्तान बना दिया। लेकिन बिग बॉस को यह फ़ैसला पसंद नहीं आया उन्होंने अभिषेक को कन्फेशन रूम में बुलाया और कप्तान बनने का ऑफर दिया। साथ ही कहा कि अगर तुम कल सुबह तक घर वालों की 10 गलतियां बता देते हो तो तुम नए कप्तान बन जाओगे। अभिषेक ने कुछ ही देर में घर वालों की 7 गलतियां बता दी। इसके बाद बिग बॉस ने सभी के सामने अभिषेक को नया कप्तान घोषित कर दिया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article