Rubina Dilaik and Abhinav Shukla Baby Girl Mundan Ceremony: टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 14 फ़ेम रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) इस समय अपने जीवन के सबसे खूबसूरत पलों को जी रहे हैं। बता दें की इस जोड़े ने साल 2023 के नवंबर मे अपनी जुड़वा बेटियों का स्वागत किया था। अभी अपनी दोनों बेटियों के पहले जन्मदिन से कुछ दिन पहले इस कपल ने अपनी नन्ही परियों के चेहरे को रिविल किया और फैंस से उनकी मुलाकात कराई। अब रुबीना और अभिनव ने आज सोशल मीडिया पर एक नई तस्वीर साझा कर बताया की उनकी दोनों राजकुमारियों का मुंडन संस्कार हो गया है। आइए पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) ने आज 7 अक्टूबर को अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की। जिसमें देखा जा सकता है कि रुबीना (Rubina Dilaik)-अभिनव ने अपनी दोनों बेटियों को गोद में लिया हुआ है। साथ ही अभिनव के माता-पिता भी सबको आशीर्वाद देते हुए साथ में खड़े नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए अभिनव शुक्ला ने लिखा "पिछले कुछ दिन बहुत हेकटिक थे। 7 दिन से ढंग से सोए नहीं है, इधर-उधर भाग रहे थे। सारे अरेंजमेंट देख रहे थे। मुंडन संस्कार के लिए गेस्ट को इन्वाइट भेजना आदि। लेकिन इन सबके बावजूद दादू-दादी प्यारी से स्माइल कर रहे हैं। हमें उन पर गर्व है कि इस उम्र में भी वो बहुत एक्टिव हैं। इस मुंडन संस्कार में आने के लिए आप सभी का शुक्रिया।
बता दें की अभी कुछ दिन पहले रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला ने अपनी बेटियों एधा और जीवा की फ़ोटोज़ सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसे देख फैंस ने जमकर कॉमेंट किया और खूब बलाएं ली हैं।
