Aamir Ali Talks About Rumours Of Dating Ankita Kukreti: टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता आमिर अली अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। आमिर अली बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस संजीदा शेख के एक्स पति रह चुके हैं। कुछ समय से खबरें उड़ रही है की आमिर अली एक मॉडल इंफ्लुएंसर को डेट कर रहे हैं जिसका नाम अंकिता कुकरेती है। होली पार्टी में भी दोनों एक दूजे के साथ कोजी होते हुए देखा गया था। अब इन सब डेटिंग रुमर्स पर आमिर अली ने चुप्पी तोड़ी और ये भी बताया कि उनका अंकिता संग कैसा रिश्ता है।
अंकिता कुकरेती (Ankita Kukreti) संग रिलेशनशिप पर आमिर अली (Aamir Ali) ने कहा 'वो कुछ समय के लिए मिस्ट्री गर्ल थी जो देखने में काफी मजेदार था। सबसे अच्छी ये बात निकली जैसे हमें होली पार्टी के दौरान स्पॉट किया गया लेकिन लोगों का काम है अटकलें लगाना। अभी मैं किसी चीज के लिए मना नहीं कर रहा हूं। वो मेरे लिए बहुत करीब है। असल में मेरी जिंदगी सबसे करीब कोई है तो वो। बेहद ही खूबसूरत लड़की है जिसने हाल ही में इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया।' आमिर ने ये साफ कह दिया कि तलाक के बाद वो प्यार ढूँढने के खिलाफ बिल्कुल भी नहीं है।
साल 2012 में आमिर अली और संजीदा शेख (Sanjeeda Sheikh) ने धूम-धाम से शादी की थी। साल 2019 में दोनों ने जिंदगी में बेटी का स्वागत किया लेकिन धीरे-धीरे रिश्ता खराब होने लगा। साल 2022 में दोनों का तलाक हो गया और संजीदा आमिर ने अपने रास्ते अलग कर लिए। बेटी आयरा माँ संजीदा के साथ रहती हैं। ऐसा कहा जाता है की संजीदा की नजदीकियाँ को-एक्टर हर्षवर्धन राणे के साथ बढ़ गई थी। इसी के चलते दोनों आमिर और संजीदा का तलाक हुआ था।
