साउथ मूवीज

नहीं टली यश स्टारर टॉक्सिक की रिलीज डेट, प्रोड्यूसर्स ने खुलकर बताई सच्चाई

Toxic Release Date: साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की अपकमिंग मूवी टॉक्सिक (Toxic) को लेकर मीडिया में काफी समय से ये बातें हो रही हैं कि इसकी रिलीज डेट पोस्टपोन होगी क्योंकि मेकर्स तय समय पर इसका पोस्ट प्रोडक्शन खत्म नहीं कर पाएंगे। टॉक्सिक को लेकर सामने आई ताजा रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स ने ऐसी अफवाहों पर विराम लगा लिया है।

Image

Image Source: Toxic

Toxic Release Date: केजीएफ 2 के सुपरहिट होने के बाद से ही दर्शक यश की अगली मूवी टॉक्सिक का इंतजार कर रहे हैं। खबरें हैं कि यश स्टारर टॉक्सिक बहुत ही बड़े स्तर पर शूट की जा रही है क्योंकि मेकर्स एक्टर के फैंस को निराश नहीं करना चाहते हैं। टॉक्सिक के मेकर्स को अंदाजा है कि यश के फैंस उन्हें किस अवतार में देखना चाहते हैं, जिस कारण उन्होंने टॉक्सिक का प्रोडक्शन उसी तरह से डिजाइन किया है। हालांकि जब से टॉक्सिक के मेगा बजट प्रोडक्शन की बात मीडिया में आई है, तब से ये बातें हो रही हैं कि मेकर्स इसे तय समय पर रिलीज नहीं कर पाएंगे। इन खबरों की वजह से यश के फैंस काफी निराश हैं लेकिन टॉक्सिक से सामने आया नया अपडेट यश के फैंस के चेहरों पर मुस्कुराहट बिखेर देगा।

जाने-माने ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने कुछ देर पहले ही एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया है कि यश स्टारर टॉक्सिक अपने तय समय पर ही रिलीज होगी। मेकर्स लगातार टॉक्सिक के पोस्ट प्रोडक्शन वर्क को पूरा करने में लगे हुए हैं ताकि ये फिल्म 19 मार्च 2026 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो जाए। तरण आदर्श ने अपने पोस्ट में लिखा है, "सभी अफवाहों को एक तरफ रखते हुए मैं बताना चाहता हूं कि यश स्टारर टॉक्सिक की रिलीज डेट में बदलाव नहीं हुआ है। फिल्म टॉक्सिक 19 मार्च 2026 के दिन ही रिलीज होगी। मैंने प्रोड्यूसर्स से बात की है और उन्होंने इस पर पक्की मुहर भी लगाई है। फिल्म टॉक्सिक 19 मार्च 2026 के दिन ही रिलीज होगी। इन दिनों टॉक्सिक का पोस्ट प्रोडक्शन वर्क चल रहा है और यश रामायण की शूटिंग में व्यस्त हैं।"

टॉक्सिक के बाद यश का अगला प्रोजेक्ट रामायण है, जिसमें वो रावण की भूमिका में दिखाई देंगे। रामायण में रणबीर कपूर और साई पल्लवी का भी अहम रोल होगा, जो भगवान राम और माता सीता के रोल में दिखाई देंगे। खबरों की मानें तो फिल्म रामायण के फर्स्ट पार्ट की शूटिंग पूरी हो चुकी है और जल्द ही इसका दूसरा भाग भी पूरा कर लिया जाएगा। केजीएफ सीरीज के बाद यश की डिमांड पूरे देश में है, जिसका पूरा ख्याल टॉक्सिक और रामायण के मेकर्स इन दिनों रख रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article