Toxic New Release Date Announced: केजीएफ सुपरस्टार यश (Yash) की मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक द फेयरीटेल का इंतजार बेसब्री से हो रहा है। फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त अंदाज में बज बना हुआ है। ये फिल्म पहले सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज हो रही थी, लेकिन अचानक ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को बदल दिया था और अब यश की इस फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। मेकर्स की तरफ से बताया गया है कि टॉक्सिक (Toxic) सिनेमाघरों में 26 अगस्त को धमाका करने आ रही है। इस मौके पर मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें यश का अवतार किलर है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण की वजह से Ranbir Kapoor ने रिएजेक्ट की Cocktail? सैफ अली खान ने किया खुलासा)
टॉक्सिक का नया पोस्टर आया सामने
फिल्म टॉक्सिक के मेकर्स ने फादर्स डे के मौके पर नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें यश का खूंखार अवतार नजर आया है। इस लाल पोस्टर में यश काफी अमेजिंग लग रहे हैं। इस पोस्ट पर लिखा है, 'अपने पिता का सम्मान करो...#Toxic दुनियाभर के सिनेमाघरों में 26-08-2026 से।' फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान करते हुए कैप्शन में भी यही शब्द लिखे हैं। बता दें कि यश की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट एक नहीं बल्कि दो बार बदली गई है। पहले फिल्म की रिलीज डेट 19 मार्च से खिसककर 4 जून तक पोस्टपोन हो गई थी। इस मौके पर फिल्म की रिलीज डेट धुरंधर की वजह से खिसकाई गई थी, लेकिन मेकर्स ने 4 जून को फिल्म मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की वजह से रिलीज नहीं की गई। ऐसे में अब फिल्म की नई रिलीज डेट बताई गई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: रेवती सुले की शादी में Salman Khan-Ranbir Kapoor ने स्वैग के साथ मारी एंट्री, जया संग नजर आए अमिताभ बच्चन)
