साउथ मूवीज

यश की 'टॉक्सिक' के लिए लंबा हुआ फैन्स का इंतजार, 2026 में तय समय पर नहीं होगी रिलीज?

Is Yash Starrer Toxic Postponed: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश (Yash) की आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic) को लेकर ऐसी खबरें आ रही थी कि मेकर्स इसकी रिलीज डेट को आगे पुश कर सकते हैं। यश की 'टॉक्सिक' को आगे पुश करने की खबरों की सच्चाई अब सामने आ गई है।

Image

Pic Credit: IMDb

Is Yash Starrer Toxic Postponed: कन्नड़ सुपरस्टार यश (Yash) की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic) की शूटिंग जारी है। कई महीनों पहले इस मूवी का टीजर मेकर्स ने जारी कर फैन्स का उत्साह बढ़ाया था। तब से लेकर अब तक मेकर्स ने 'टॉक्सिक' को लेकर कोई बड़ा अपडेट साझा नहीं किया है। कई रिपोर्ट्स में बार-बार यह दावा किया जा रहा था कि यश की 'टॉक्सिक' के लिए बेताब फैन्स का इंतजार और लंबा हो सकता है। मगर अब फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है और बताया गया है कि फिल्म की डेट में कोई बदलाव नहीं होने वाला है।

तय समय पर रिलीज होगी यश की 'टॉक्सिक'

मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरणआदर्श ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से यश स्टारर 'टॉक्सिक' की रिलीज में देरी की खबरों पर पूर्णविराम लगा दिया है। तरण आदर्श ने बताया कि यश की फिल्म 'टॉक्सिक' में कोई देरी नहीं होने वाली है। ऐसी अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। यह मूवी अगले साल 19 मार्च के दिन ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। निर्माताओं ने भी इस डेट के साथ मौके पर चौका मारा है। यह मूवी ईद वीक और गुड़ी पड़वा के मौके पर रिलीज होगी। टीम अब शूटिंग के अंतिम हिस्से को पूरा कर रही है। इस मूवी का प्रमोशन अगले साल जनवरी में शुरू कर दिया जाएगा।

'टॉक्सिक' मूवी में यश के साथ कियारा आडवाणी को अहम रोल में देखा जाएगा। इस मूवी में नयनतारा, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरेशी, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर सहित कई कलाकार अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास द्वारा किया जा रहा है। फिल्म को अंग्रेजी और कन्नड़ में एक साथ शूट किया गया है। यह मूवी हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में भी रिलीज की जाएगी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो फिल्म 'टॉक्सिक' के अलावा यश के पास नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' भी है। इस मूवी में यश को लंकापति रावण के किरदार में देखा जाएगा। फिल्म अगले साल दिवाली पर रिलीज की जाएगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article