साउथ मूवीज

Vijay thalapathy की फिल्म 'GOAT' का लंदन में बजा डंका, पहली बार साउथ की फिल्म लीसेस्टर स्क्वायर स्क्रीन पर आई नजर

विजय थलापति अपने आने वाली फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ़ ऑल टाइम 2024 के लिए चर्चा में बने हुए हैं। विजय थलापति की फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ़ ऑल टाइम को हाल ही में लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया है। विजय थलापति की ये फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Image

Vijay thalapathy

विजय थलापति अपने आने वाली फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ़ ऑल टाइम 2024 के लिए चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में एक्टर डबल रोल में नजर आने वाले हैं, जिस कारण फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म सिर्फ देश में नहीं बल्कि विदेश में भी सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में इस फिल्म का लंदन की सड़को पर डंका बजा है। आइए जानते हैं विस्तार से।

विजय थलापति की फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ़ ऑल टाइम को हाल ही में लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया है। बता दें ऐसा करने वाली ये साउथ की पहली फिल्म है। इस खबर को सुनकर थलापति के फैंस काफी ज्यादा खुश हैं और फिल्म के लिए पलके बिछाए बैठे हैं। बता दें प्रदर्शित होने के लिए ये साउथ जगत के लिए एक बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है।

विजय थलापति ने रचा इतिहास

हाल ही में अहिमसा एंटरटेनमेंट ने इसका पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस पोस्टर पर द ग्रेटेस्ट ऑफ़ ऑल टाइम की बड़ी तस्वीर नजर आ रही है। इस पोस्टर को देखकर फैंस काफी खुश हैं और बोल रहे हैं कि थलापति ने इतिहास रच दिया है।

इतनी हुई प्री-सेल्स में कमाई

बता दें इस फिल्म ने प्री-सेल्स में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। रिपोर्ट के अनुसार थलापति की इस फिल्म ने विदेश में $1.5 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म से फैंस को बहुत उम्मीद है। अब देखना होगा कि ये फिल्म साउथ की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ पाती हैं कि नहीं। विजय थलापति की ये फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में एक्टर दो रोल में नजर आने वाले है। कुछ दिन पहले इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया था।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article