साउथ मूवीज

चेन्नई एयरपोर्ट पर विजय थलपति के फैंस का जमावड़ा, गाड़ी में बैठने से पहले लड़खड़ाए एक्टर के कदम

Vijay Thalapathy Mobbed by Fans at Airport: साउथ सिनेमा के नायाब कलाकार जो अपनी एक्टिंग से जनता के दिलों पर राज करते हैं अब एक्टिंग से सन्यास ले रहे हैं। हालांकि उनके फैंस इस फैसले से खुश नहीं है। हाल ही में जब वह एयरपोर्ट पर नजर आए तो लोगों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया।

Image

Vijay Thalapathy Mobbed by Fans at Airport

Vijay Thalapathy Mobbed by Fans at Airport: साउथ अभिनेता विजय थलपति( Thalapathy Vijay) ने अपनी आखिरी फिल्म का ऐलान कर दिया है। इस मूवी के बाद वह कोई और फिल्म नहीं करने वाले हैं। एक तरफ उनके फैंस नाराज है दूसरी तरफ हर कोई उनसे मिलने के लिए बेताब है। हाल ही में जब विजय चेन्नई एयरपोर्ट पर पहुंचे थे हजारों लोगों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। चेन्नई एयरपोर्ट के निकासी गेट पर विजय की एक झलक के लिए फैंस की भीड़ जुट गई। जैसे ही विजय अपनी गाड़ी में बैठने के लिए निकले, लोग उनपर टूट पड़े। ऐसे में विजय थलपति लोगों की भीड़ की चपेट में आ गए।

दरअसल विजय थलपति( Thalapathy Vijay) अपनी आखिरी फिल्म 'जना नायकन' के ऑडियो लॉन्च इवेंट के लिए मलेशिया गए हुए थे। वहां से लौटने पर फैंस उनका एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे थे। जैसे ही विजय फ्लाइट से उतरे, लोग उनपर टूट पड़े। अपने फेवरेट स्टार की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई। विजय थलपति भी इस भीड़ में फंस गए। वह बड़ी मुश्किल से अपनी गाड़ी तक पहुंचे और लोग गाड़ी पर भी आ गए। ऐसे में विजय के पैर लड़खड़ा गए और वह गिरते-गिरते बचे। हालांकि इस मौके पर विजय थलपति को सही सलामत उनकी गाड़ी तक ले जाया गया। उनकी पूरी टीम सुरक्षित है और एक्टर भी अब ठीक हैं।

सिनेमा को कह रहे हैं अलविदा

साउथ सिनेमा के गॉट एक्टर कह जाने वाले विजय अपना सिनेमा करियर छोड़ रहे हैं। विजय इस समय टिवीके पार्टी के अध्यक्ष हैं। वह अपना पूरा ध्यान अब राजनीति में देने वाले हैं। उनका कहना है कि जिन लोगों ने मुझे इतना प्यार दिया अब मेरा मौका है उनकी सेवा करने का। विजय देवरकोंडा ने अपने फैंस के लिए ही सिनेमा से दूरी बनाने का फैसला किया है। हालांकि उनके फिल्में न करने से फैंस भी हताश नजर आ रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article