साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर विजय देवरकोंडा ने कर्ली टेल्स को दिए इंटरव्यू में प्यार, रिलेशनशिप और शादी पर खुलकर बात की है और ये माना है कि वो डेट कर रहे हैं। विजय देवरकोंडा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चुप्पी साधे रहते हैं। काफी समय से उनका नाम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना से जुड़ रहा है लेकिन उन्होंने कभी भी खुलकर इस बारे में बात नहीं की है। हालांकि इस दफा उनका ये स्वीकार करना कि वो डेट कर रहे हैं, लोगों को खुश भी कर रहा है और चौंका भी रहा है।
इंटरव्यू के दौरान विजय देवरकोंडा ने कहा, 'मैं 35 साल का हूं। क्या आपको लगता है कि मैं सिंगल हूं।' जब विजय से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी किसी अदाकारा को डेट किया है तो उन्होंने कहा, 'जी हां, मैंने हीरोइन को डेट किया है। मैं जिसको भी डेट करना चाहता हूं, उसके साथ पहले मजबूत रिश्ता बनाना चाहता हूं। जब तक मेरा किसी के साथ मजबूत रिश्ता नहीं है, मैं रोमांटिक रिलेशनशिप में नहीं जा सकता हूं। मैं डेट्स पर बाहर नहीं जाता हूं। जब मैं सामने वाले को जान जाता हूं तभी बाहर घूमने या खाना खाने जाता हूं।'
रश्मिका मंदाना संग रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं विजय देवरकोंडा
कलाकार विजय देवरकोंडा ने एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड में काम किया है। इन फिल्मों के समय से ही दोनों के बीच रिश्ते की बातें हो रही हैं। कई ऐसे मौके आए हैं, जब ये साबित भी हुआ है कि ये रिलेशनशिप में हैं। फिल्म एनिमल के प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर ने ही इस बात का सबूत दिया था। हालांकि किसी ने भी खुलकर अपने रिश्ते को मीडिया और फैंस के सामने स्वीकार नहीं किया है।
