Rowdy Janardhana First Look: साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की कई फिल्में पाइपलाइन में है। इस लिस्ट में फिल्म 'SVC59' का नाम शामिल है। इस बीच फिल्म 'SVC59'को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, मेकर्स ने फिल्म के नाम, फर्स्ट लुक और रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। विजय देवरकोंडा की अपकमिंग मूवी का फर्स्ट लुक सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। विजय देवरकोंडा के नए लुक को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...
'राउडी जनार्धना' से विजय का धांसू लुक आउट
विजय देवरकोंडा की अगली फिल्म, जिसका निर्देशन रवि किरण कोला कर रहे हैं, का फर्स्ट लुक और टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो सोमवार शाम को फैंस के लिए थिएटर में दिखाया गया और उसके बाद ऑनलाइन रिलीज किया गया। फिल्म का नाम 'राउडी जनार्धना' है और इसमें विजय खून से लथपथ और बिल्कुल अलग नजर आ रहे हैं। फर्स्ट लुक में विजय के घने बाल और मूंछें हैं, वे बिना शर्ट के हैं, गहरे रंग की लुंगी पहने हुए हैं और हाथ में बड़ा चाकू पकड़े हैं। विजय के लुक को देखकर फैंस 7 वें आसमान पर पहुंच गए हैं। लोग इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
रश्मिका मंदाना ने लुटाया प्यार
फैंस तो विजय के लुक पर रिएक्ट कर ही रहे हैं इस बीच विजय की गर्लफ्रेंड रश्मिका मंदाना ने भी उनपर प्यार लुटाया है। रश्मिका मंदाना ने 'राउडी जनार्धना' के अनाउंसमेंट पोस्ट को कोट करके लिखा, 'लेट्स गो! लेट्स गो! लेट्स गोओ.. विजय देवरकोंडा।' बता दें कि ये फिल्म दिसंबर 2026 में रिलीज होगी। बताते चलें कि विजय और रश्मिका इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो विजय और रश्मिका जल्द ही शादी कर सकते हैं। कपल साल 2026 में उदयपुर में सात फेरे वाला है। बता दें कि रश्मिका और विजय की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। दोनों को साथ में देख लोग गदगद हो गए जाते हैं। फैंस चाहते हैं कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाए।
