साउथ मूवीज

विजय देवरकोंडा की कार का हुआ एक्सीडेंट, सड़क हादसे में गाड़ी को पहुंचा नुकसान

Vijay Deverakonda Car meet an Minor Accident: अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ सड़क हादसा हुआ है। एक्टर अपनी गाड़ी में हैदराबाद जा रहे थे, जहां रोड पर उनकी गाड़ी के साथ हादसा हुआ। इस हादसे में एक्टर बिल्कुल ठिक हैं। उनके साथ उनका परिवार भी था, यहां पढ़ें सारी अपडेट

Image

Vijay Deverakonda Car meet an Minor Accident

Vijay Deverakonda Car meet an Minor Accident: साउथ स्टार विजय देवरकोंडा( Vijay Deverakonda) की गाड़ी का हल्का सा एक्सीडेंट हो गया है। जिसमें उनकी लेक्सस कार को छोटा सा नुकसान भी हुआ है । खबरों के मुताबिक, एक बोलेरो गाड़ी अचानक दाईं ओर मुड़ गई, जिससे टक्कर हो गई। शुक्र है कि विजय या उनके परिवार को कोई चोट नहीं आई और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। हालांकि कार को थोड़ा नुकसान हुआ है, लेकिन अगर टाइम पर गाड़ी को संभाला नहीं जाता तो यह हादसा बड़ा हो सकता था।

खबरों के मुताबिक, अभिनेता उस समय पुट्टपर्थी से हैदराबाद लौट रहे थे। दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर वरसिद्धि विनायक कॉटन मिल के पास हुई, जब नंदीकोटकुर से पेब्बैर भेड़ों को ले जा रहे एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। खबरों के अनुसार, विजय की गाड़ी सामने से आ रही एक बोलेरो पिकअप से टकरा गई, जिससे उनकी कार को मामूली नुकसान पहुँचा।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article