साउथ मूवीज

साउथ के खूंखार विलेन बनेंगे Vidyut Jammwal, गजनी के डायरेक्टर संग मिलाया इस फिल्म के लिए हाथ

Vidyut Jammwal: विद्युत जामवाल तमिल सिनेमा में दमदार वापस कर रहे हैं। विद्युत जामवाल के लुक्स और एक्शन के लाखों फैंस हैं। फैंस उनकी फोटो देखना बहुत पसंद करते हैं। पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड के स्टार्स साउथ में किस्मत आजमा रहे हैं। पिछली बार विद्युत जामवाल 2012 में रिलीज हुई फिल्म थुपक्की में विलेन का किरदार निभाए थे। अब वो फिर से साउथ के लिए विलेन बन रहे हैं।

Image

Vidyut Jammwal

Vidyut Jammwal: विद्युत जामवाल तमिल सिनेमा में दमदार वापस कर रहे हैं। विद्युत जामवाल के लुक्स और एक्शन के लाखों फैंस हैं। फैंस उनकी फोटो देखना बहुत पसंद करते हैं। पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड के स्टार्स साउथ में किस्मत आजमा रहे हैं। किसकी किस्मत साथ दे रही है तो किसी की किस्मत साथ नहीं दे रही है।

पिछली बार विद्युत जामवाल 2012 में रिलीज हुई फिल्म थुपक्की में विलेन का किरदार निभाए थे। अब वो फिर से साउथ के लिए विलेन बन रहे हैं। हाल ही के जानकारी के अनुसार एक्टर गजनी जैसी फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर ए आर मुरगुदोस के साथ फिल्म में शामिल होने वाले हैं। इस फिल्म का निर्माण सिवाकार्तिकेयन कर रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने इस बात की जानकारी देकर पोस्ट जारी किया है। SKxARM के अगले प्रोजेक्ट में विद्युत जामवाल नजर आएंगे।

फैंस ने किया कमेंट

वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया- 'हम उस विलेन को ला रहे हैं जिसने सबको डराया। SKxARM की फिल्म में विद्युत जामवाल का स्वागत है।' जैसे ही निर्माताओं ने यह पोस्ट शेयर किया, इस पर कई प्रतिक्रियाएं आने लगीं। एक व्यक्ति ने कहा- उम्मीद है कि कोलिवुड में एक और शक्तिशाली विलेन आ रहा है। दूसरे ने लिखा- शिवा vs विद्युत। यह बहुत बड़ा होने वाला है। तीसरे ने लिखा- 'थुप्पाक्की' के बाद एक और आर मुरुगदॉस फिल्म। यह विद्युत का एक बेहतरीन निर्णय है।"

2012 में विद्युत जामवाल ने विजय की फिल्म 'थुप्पाक्की' में एक नेगेटिव भूमिका निभाई थी। जिसने भी इस फिल्म को देखा, उसने विद्युत की भूमिका की तारीफ की। अब इस घोषणा के बाद, फैंस का उत्साह और बढ़ गया है। हर कोई इस फिल्म में विद्युत के किरदार के बारे में उत्सुक है।

मार्शल आर्ट की डिग्री

इस फिल्म का अस्थायी नाम 'एसके 23' है। विद्युत ने महज 3 साल की उम्र में मार्शल आर्ट सीखना शुरू किया था। उनके पास इसकी डिग्री भी है। उन्हें जिमनास्टिक्स, कलारीपयट्टू, पार्कौर, जिउ-जित्सु भी आता है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article