साउथ मूवीज

VD 12: विजय देवरकोंडा की फिल्म के टीजर रिलीज डेट से उठा पर्दा, वेलेंटाइन डे से पहले होगा रिलीज

VD 12: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। फैंस उनकी आने वाली फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में उनकी फिल्म वीडी 12 से बड़ा अपडेट सामने आया है। विजय देवरकोंडा की फिल्म VD12 का टीजर 12 फरवरी को रिलीज होने वाला है।

Image

VD 12

VD 12: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। फैंस उनकी आने वाली फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में उनकी फिल्म वीडी 12 से बड़ा अपडेट सामने आया है। इस अपडेट को सुनकर फैंस के बीच खुशी का मौहाल है। विजय देवरकोंडा की फिल्म वीडी-12 के टीजर रिलीज डेट से पर्दा उठा है। आइए जानते है कि कब इसका टीजर रिलीज होने वाला है।

विजय देवरकोंडा की फिल्म VD12 का टीजर 12 फरवरी को रिलीज होने वाला है। अर्जुन रेड्डी के बाद इस फिल्म में विजय देवरकोंडा जबरदस्त एक्शन जॉनर की फिल्म में नजर आने वाले हैं। फैंस विजय देवरकोंडा की फिल्म पर बारीकी से नजर रखे हुए है। बता दें गौतम तिन्नानुरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण दो साल से अधिक समय से चल रहा है, जिसका एक बड़ा हिस्सा अभी भी शूट होना बाकी है। अब फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।

महाकुंभ पहुंचे विजय देवरकोंडा

इस फिल्म के बैकग्राउंड स्कोर को अनिरुद्ध ने कंपोज किया है। विजय देवरकोंडा हाल ही में एक छोटा सा ब्रेक लिया था, अगले सप्ताह से फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू करने वाले हैं। विजय देवरकोंडा हाल ही में अपनी मां के साथ महाकुंभ के त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करने के लिए प्रयागराज पहुंचे हैं। विजय देवरकोंडा का अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। इस वीडियो में नजर आ रहा था कि विजय देवरकोंडा ने बैगी पैंट के साथ सफेद ओवरसाइज्ड शर्ट कैरी करते नजर आए थे। एक्टर ने मुंह में मास्क लगाया हुआ था। वही उनकी मां ने गुलाबी रंग का ओवरसाइज़्ड कुर्ता कैरी किया था।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article