साउथ मूवीज

Toxic: गोवा शेड्यूल हुआ पूरा, यश संग बेंगलुरु के लिए निकलीं कियारा आडवाणी

बॉलीवुड अदाकारा कियारा आडवाणी इन दिनों केजीएफ स्टार यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक में व्यस्त हैं। बीते दिनों कियारा आडवाणी ने यश के साथ गोवा का शेड्यूल पूरा किया है और अब ये दोनों बेंगलुरु की तरफ रवाना होंगे, जहां मेंकर्स दूसरा शेड्यूल शुरू करेंगे। कियारा-यश की टॉक्सिक एक गैंगस्टर ड्रामा है, जिसका इंतजार पूरा देश कर रहा है।

Image

Toxic Yash Kiara

यश और कियारा आडवाणी स्टारर टॉक्सिक साल 2025 की बहुप्रतीक्षित मूवी है, जिसका इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। डायरेक्टर गीतू मोहनदास स्टारर टॉक्सिक में यश सारी हदें पार करते दिखेंगे, जिसका एक नजारा दर्शकों ने टीजर में देखा था। टॉक्सिक के टीजर के बाद से दर्शक यश के दीवाने हो गए थे। अगर फिल्म से सामने आई ताजा खबर की मानें तो केजीएफ स्टार जल्द ही हीरोइन के साथ बेंगलुरु की तरफ रवाना होंगे, जहां ये नया शेड्यूल शुरू करेंगे।

बेंगलुरु जाने से पहले यश ने टॉक्सिक की पूरी टीम के साथ गोवा में शूट किया था। कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने गोवा शेड्यूल में अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने पिंकविला को बताया है, 'गोवा शेड्यूल पूरा करने के बाद कियारा आडवाणी और यश बेंगलुरू पहुंच चुके हैं। गोवा में ये दोनों सितारे अहम सीन्स शूट करेंगे। इन सीन्स का फिल्म की कहानी पर गहरा असर रहेगा। यश और कियारा दोनों ही इन सीन्स को शूट करने के लिए उत्साहित हैं।'

टॉक्सिक में नयनतारा भी निभाएंगी अहम रोल

यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म टॉक्सिक में केवल कियारा ही अहम रोल निभाती नहीं दिखेंगी। खबरों की मानें तो नयनतारा भी टॉक्सिक का अहम हिस्सा हैं। कुछ दिनों पहले ही इस बात का खुलासा हुआ है कि नयनतारा भी टॉक्सिक में की-रोल प्ले करती दिखेंगी। नयनतारा को नॉर्थ इंडियन दर्शकों ने जवान में देखा था। इसके बाद से ही दर्शक नयनतारा को ज्यादा से ज्यादा फिल्मों में देखना चाहते हैं। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि जवान की तरह ही नयनतारा का रोल टॉक्सिक में कमाल का होगा और वो उनका जमकर मनोरंजन करेंगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article