साउथ मूवीज

Toxic: कियारा-हुमा के बाद अब Nayanthara का बोल्ड लुक हुआ आउट, यश स्टारर में निभाएंगी गंगा का किरदार

Nayanthara Look Out From Yash Starrer Toxic: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश (Yash) की आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic: A Fairytale for Grown-Ups) से मेकर्स ने 31 दिसंबर के दिन नयनतारा का बोल्ड और स्टाइलिश लुक शेयर कर दिया है। इस मूवी में नयनतारा को गंगा के रोल में देखा जाएगा।

Image

Pic Credit: Yash/Instagram

Nayanthara Look Out From Yash Starrer Toxic: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश (Yash) की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic: A Fairytale for Grown-Ups) लगातार चर्चा में बनी हुई है। मेकर्स अब धीरे-धीरे फिल्म की कास्ट के लुक्स शेयर कर रहे हैं। साल 2025 के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर को मेकर्स ने अब साउथ एक्ट्रेस नयनतारा का लुक फिल्म से लोगों के बीच पेश कर दिया है। इस मूवी में नयनतारा को गंगा के रोल में देखा जाएगा। यश ने थोड़ी देर पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म 'टॉक्सिक' से नयनतारा का बोल्ड और स्टाइलिश लुक शेयर किया है। इस लुक को देखकर फैन्स फिल्म को देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं।

'टॉक्सिक' से नयनतारा का लुक हुआ आउट

यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' को गीतु मोहनदास डायरेक्ट कर रहे हैं। 31 दिसंबर, 2025 को फिल्म निर्माताओं ने दुनिया को गंगा से मिलवाया, जिसका किरदार नयनतारा निभा रही हैं। यश ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नयनतारा का ये धांसू लुक शेयर किया है। इस लुक में नयनतारा बेहद आकर्षक और खूबसूरत लग रही हैं। कैप्शन में लिखा है, 'पेश है ए टॉक्सिक फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स से गंगा के रूप में नयनतारा।' बीते दिनों नयनतारा से पहले मेकर्स ने कियारा आडवाणी और हुमा कुरैशी का लुक भी साझा किया था, जो फैन्स के बीच काफी फेमस हुआ है।

यश स्टारर फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' को मेकर्स ने इंग्लिश और कन्नड़ भाषा में रिलीज करने का फैसला किया है। कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और नयनतारा के अलावा इस मूवी में तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और अक्षय ओबेरॉय अहम रोल में दिखाई देंगे। इस मूवी को रिलीज करने के लिए मेकर्स ने अगले साल 19 मार्च का दिन चुना है। खास बात यह है कि इसी दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' भी रिलीज होगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article