Thug Life: कमल हासन (Kamal Hassan) और पीएस -1 (PS-1) के निर्देशक मणि रत्नम की फिल्म 'ठग लाइफ' (Thug Life) को लेकर बज बना हुआ है। मेकर्स जल्द इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। फिल्म के स्टार कास्ट में नए लोगों की एंट्री हुई है। मेकर्स ने हाल ही में अनाउंस किया है कि गौतम कार्थिक और जोजू जॉर्ज फिल्म का हिस्सा होंगे। कमल हासन के अलावा इस फिल्म में तृष्णा, जयराम रवि, दुलकर सलमान समेत कई स्टार्स नजर आने वाले हैं।
ठग लाइफ में जुड़े ये कलाकार
मेकर्स ने गौतम कार्थिक और जोजू जॉर्ज का नया पोस्टर शेयर करते हुए दोनों का टीम में जोरदार स्वागत किया है। गौतम कार्थिक ने खुशी जताते हुए कहा, मैं ठग लाइफ की टीम को ज्वाइन करने से बेहद खुश है और अपने मेंटर मणि रत्नम के साथ काम करने के लिए काफी उत्सुक हूं। एक्टर ने आगे कहा, मैं खुश हूं, एक्साइटेड हूं और अपने गुरु के साथ फिर से काम करने के लिए काफी उत्सुक हूं। ठग लाइफ मेगा प्रोजेक्ट है जिसमें साउथ के कई स्टार्स एक साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। ये फिल्म अनाउंसमेंट के बाद से ही चर्चा में ही बनी हुई है।
फिर साथ काम करेंगे मणि रत्नम-कमल हासन
36 साल बाद कमल हासन और मणि रत्नम साथ में काम करेंगे। मेकर्स ने कुछ समय पहले ही अपनी फिल्म का छोटा सा टीजर शेयर किया है। ठग्स लाइफ को राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल और मदराज टॉकीज मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। कमल हासन अपनी फिल्म 'इंडियन 2' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। मेकर्स जल्द इस फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट करेंगे। वहीं, मणि रत्नम ठग लाइफ से पहले पीएस-1 और पीएस -2 जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन किया था।
