Hiroo Johar Birthday: करण जौहर (Karan Johar) बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्म मेकर्स में से एक हैं। करण ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है। फैंस उनके काम को बेहद पसंद करते हैं। फिल्मों के अलावा करण फैमिली मैन भी हैं। फिल्म मेकर अलग-अलग अवसरों पर अपने बच्चे यश और रुही पर प्यार बरसाते हैं। फिल्म मेकर अपने दोस्तों और फैमिली के सदस्यों के लिए भी पोस्ट लिखते हैं। फिल्म मेकर अपनी मां हीरू जौहर (Hiroo Johar) से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं। करण अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां को देते हैं। फिल्म मेकर ने अपने मां के जन्मदिन पर उनके लिए प्यार भरा पोस्ट लिखा।
करण ने मां के बर्थडे पर दो प्यार भरी तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में करण अपनी मां हीरू पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में करण के बच्चे यश और रूही अपनी दादी के साथ दिखाई दे रहे हैं।
करण ने मां के लिए लिखा प्यार पोस्ट
करण ने इन फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, मां प्रकृति का रूप है। मां बिना शर्त के प्यार करती हैं जिसकी कोई सीमा नहीं होती है। मैं ऐसी मां को पाकर धन्य हो गया हूं जिन्होंने मुझे जमीन से जुड़े रहना सीखाया। मां कहती हैं कि कामयाबी नहीं बल्कि हमारा व्यवहार हमें डिफाइन करता है। मां का कहना है कि महत्वकांक्षी होने से जरूरी अच्छा होना है। लव यू मॉम, जन्मदिन मुबारिक, मुझे इस दुनिया में लाने के लिए शुक्रिया और मेरी दुनिया बनने के लिए धन्यवाद। करण के पोस्ट पर बाकी सेलेब्स ने भी रिएक्ट किया है। करण ने हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा को प्रोड्यूस किया है। करण ने इससे पहले रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी को डायरेक्ट किया था।
