साउथ मूवीज

जूनियर NTR और प्रशांत नील की फिल्‍म का प्‍लॉट हुआ LEAK, KGF से 10 गुना ज्यादा दमदार है कहानी

जूनियर एनटीआर ​ऋतिक रोशन के साथ बीते कुछ दिनों से अपनी फिल्म वॉर 2 को लेकर बिजी चल रहे थे। अब ऐसा कहा जा रहा है कि वॉर 2 के बाद जूनियर एनटीआर प्रशांत नील के साथ अपनी फिल्म की शूटिंग में बिजी हो गए हैं। अब इस फिल्म का प्‍लॉट लीक हुआ है।

Image

jr ntr

जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी फिल्म वॉर 2 को लेकर चर्चा में बन हुए हैं। फैंस एक्टर की वॉर 2 के अलावा प्रशांत नील की भी फिल्म का बेस्रबी से इतंजार कर रहे हैं। हाल हील में शूटिंग सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई थी। अब फिल्म की कहानी भी सामने आ गई है। जिसके बाद लोगों का कहाना है कि जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की फिल्म केजीएफ से भी दमदार होने वाली है। आइए जानते हैं आखिर फिल्म का प्‍लॉट क्या है।

ऋतिक रोशन के साथ वॉर 2 की शूटिंग खत्म करते ही जूनियर एनटीआर प्रशांत नील के साथ शूटिंग में बिजी हो गए हैं। इस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में हो रही है। हाल ही में एक फोटो सामने आई थी, जिसमें एक जबरदस्त एक्शन सीन शूट किया जा रहा था, जिसमें करीब 2,000-3000 जूनियर आर्टिस्ट्स एक दंगे सीन में नजर आ रहे थे।

क्या है फिल्म का प्‍लॉट

हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म का प्‍लॉट एक बदनाम गोल्डन ट्राएंगल माफिया पर आधारित है। गोल्‍डन ट्रांएगल यानी म्यांमार, थाईलैंड और लाओस। 1950 के टाइम इन तीन इलाकों को ड्रग्‍स के उत्पादन और तस्‍करी का ग्‍लोबल हब कहा जाता था। यहां से दुनियाभर में हेरोइन और अफीम की तस्करी होती थी।

कितना है फिल्म का बजट

इस फिल्म में एक ऐसे इंसान की कहानी दिखाई जाएगी जो किसी कारण के चलते ड्रग्‍स तस्‍करी की इस खतरनाक दुनिया में फंस जाता है।इस शख्स का रोल जूनियर NTR निभाने वाले हैं। ये आम सा इंसान एक दिन ड्रग सिंडिकेट का लीडर बन जाता है। इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन दिखाया जाएगा। ये फिल्म जूनियर एनटीआर के लाइफ की सबसे मंहगी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को 360 करोड़ के बजट में बनाया जा रहा है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article