Jana Nayagan Poster: साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय अपनी धांसू एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। इस बीच थलापति विजय की आने वाली फिल्म को लेकर एक अपडेट सामने आया है। पहले ऐसी खबरें सामने आई थी कि बॉबी देओल और थलापति विजय एक मूवी में साथ नजर आएंगे। इस बीच अब दोनों की फिल्म का पोस्टर सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। सामने आए इस पोस्टर को देखकर ऐसा लगता है कि थलापति विजय और बॉबी देओल मूवी में धमाल मचाने वाले हैं। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...
जन नायगन का पोस्टर रिलीज
सुपरस्टार थलापति विजय की मुख्य भूमिका वाली फिल्म जन नायगन 9 जनवरी 2026 को पोंगल के मौके पर रिलीज होगी। एच. विनोथ के निर्देशन में बनी यह राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म का फर्स्ट लुक अब आधिकारिक तौर पर रिलीज हो गया है, जिसमें बॉबी देओल नजर आ रहे हैं, जो फिल्म के मुख्य विलेन की भूमिका निभाने वाले हैं।निर्माताओं द्वारा शेयर किए नए पोस्टर में थलापति विजय और बॉबी देओल एक दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। थे।दिलचस्प बात यह है कि फिल्म हिंदी भाषी इलाकों में 'जन नेता' नाम से रिलीज होगी। इस मूवी में एक्ट्रेस पूजा हेगड़े नजर आने वाले हैं। बॉबी देओल के अलावा फिल्म में ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियमणि, नारायण और कई अन्य कलाकार अपना जलवा बिखेरने वाले हैं।
विलेन के रोल में हिट हुए बॉबी देओल
बताते चलें कि बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल इन दिनों नए अवतार में नजर आ रहे हैं। साल 2023 में रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में बॉबी देओल ने विलेन का रोल निभाया था। इस मूवी में उनकी एक्टिंग देखने लायक था। यही वजह है कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। आज के समय में फिल्मों में विलेन, हीरो पर भारी पड़ रहे है। हालिया रिलीज फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना ने सारी लाइमलाइट लूट ली है।
