साउथ मूवीज

Thalapathy 69: विजय थलापति की लास्ट मूवी थलापति 69 की टली डेट? 2025 में भी नहीं होगी रिलीज

Thalapathy 69: विजय की आखिरी फिल्म थलापति 69 का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। थलापति 69का निर्देशन एच. विनोथ कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार पहले विजय थलापति की फिल्म दिवाली 2025 के समय में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ऐसी अफवाहें है कि इसकी रिलीज डेट टल गई है।

Image

Thalapathy 69

Thalapathy 69: विजय की आखिरी फिल्म थलापति 69 का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की जुड़ी हर एक अपडेट का फैंस बेस्रबी से इंतजार करते हैं। थलापति 69का निर्देशन एच. विनोथ कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार पहले विजय थलापति की फिल्म दिवाली 2025 के समय में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ऐसी अफवाहें है कि इसकी रिलीज डेट टल गई है। आइए जानते हैं कि अब ये फिल्म कब रिलीज हो सकती है।

रिपोर्ट के अनुसार विजय की थलापति की फिल्म अब 2025 के बजाय पोंगल 2026 के दौरान रिलीज हो सकती है। हालांकि अभी तक मेकर्स ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। अभी मेकर्स के और से आधिकारिक पुष्टि की जानी बाकी है। इस खबर को सुनकर फैंस काफी निराश हैं, क्योंकि ये विजय की लास्ट फिल्म है और इसका लोग बेस्रबी से इतंजार कर रहे हैं। यह फिल्म विजय थलापति की लास्ट फिल्म है। इस फिल्म के बाद एक्टर किसी दूसरे प्रोजेक्ट पर काम नहीं करेंगे। एक्टर अब राजनीति में ही पूरा ध्यान देंगे। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म का पहला लुक और टाइटल 26 जनवरी, 2025 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिलीज होगा, जिसके लिए फैंस एक्साइटेड हैं।

ये सितारें आएंगे नजर

ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म की कहानी में सेना के ऊपर है। जिससे इस साल गणतंत्र दिवस पर इसका पहला लुक जारी होने की संभावना है। इसके अलावा ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म का टाइटल नालैया थीरपु हो सकता है। थलापति 69 एक राजनीति एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में थलापति विजय के अलावा बॉबी देओल और पूजा हेगड़े भी नजर आने वाले हैं। पूजा और थलापति की ये दूसरी फिल्म है। बता दें इससे पहले ये जोड़ी 2022 की बीस्ट में नजर आई थी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article