साउथ मूवीज

SSMB29 की स्क्रिप्ट पूरी तरह से है तैयार, महेश बाबू को Rajamouli की फिल्म में मिला ये किरदार

SSMB 29 Latest Update : हाल ही में निर्देशक जापान में थे और उन्होंने फिल्म के बारे में कुछ रोमांचक अपडेट साझा किए। उन्होंने बताया कि लेखन का काम पूरा हो चुका है, स्क्रिप्ट तैयार है और फिल्म प्री-प्रोडक्शन प्रक्रिया में है।

Image

SSMB 29 Latest Update

SSMB 29 Latest Update : साउथ के सुप्रसिद्ध डायरेक्टर एसएस राजामौली( S.S Rajamouli) के साथ काम करने के लिए बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक सभी इंडस्ट्री के स्टार्स तैयार रहते हैं। वहीं फैंस भी राजमौली के अगले प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार करते हैं। जब से डायरेक्टर ने महेश बाबू( Mahesh Babu) के साथ अपनी आगामी फिल्म का एलान किया है तभी से फैंस फिल्म से जुड़ी अपडेट जानने के लिए तैयार हैं । वहीं अब राजामौली ने आगामी फिल्म SSMB29 को लेकर नई अपडेट साझा की है। जिसमें वह फिल्म के काम को लेकर जानकारी देते नजर आ रहे हैं ।

एस एस राजामौली ने महेश बाबू के साथ अपनी अगली फिल्म SSMB29 की घोषणा कर दी है और तब से प्रशंसक रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में निर्देशक जापान में थे और उन्होंने फिल्म के बारे में कुछ रोमांचक अपडेट साझा किए। उन्होंने बताया कि लेखन का काम पूरा हो चुका है, स्क्रिप्ट तैयार है और फिल्म प्री-प्रोडक्शन प्रक्रिया में है। सोशल मीडिया पर साझा किए एक वीडियो में राजामौली कहते दिख रहे हैं, ''हमने अपनी अगली फिल्म शुरू कर दी है। हमने लेखन पूरा कर लिया है और हम प्री-प्रोडक्शन प्रक्रिया में हैं। लेकिन हमने अभी तक कास्टिंग पूरी नहीं की है। सिर्फ हीरो का नाम पक्का है, उसका नाम है महेश बाबू है, वह बहुत अच्छे अभिनेता हैं. आप में से बहुत से लोग उसे जानते हैं। वह बहुत सुंदर है। उम्मीद है, हम फिल्म थोड़ी तेजी से खत्म करेंगे और रिलीज के दौरान मैं उसे यहां लाऊंगा।

बताते चले कि एसएसएमबी 29 ने पहले ही बड़े पैमाने पर चर्चा पैदा कर दी है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि एसएसएमबी 29 भारत का इंडियाना जोन्स होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसएस राजामौली की आने वाली फिल्म में महेश बाबू का किरदार भगवान हनुमान से प्रेरित है। लेखक विजयेंद्र प्रसाद, जिन्होंने फिल्म की कहानी लिखी है, ने अपने नवीनतम साक्षात्कार में खुलासा किया कि निर्माता अफ्रीका में एक एक्शन-एडवेंचर सेट के लिए हॉलीवुड अभिनेताओं को भी शामिल करेंगे।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article