साउथ मूवीज

SSMB 29: महेश बाबू-राजामौली की 1000 करोड़ी फिल्म दो पार्ट में होगी रिलीज? विलेन की भूमिका में नजर आएंगे ये एक्टर

SSMB 29: एसएस राजामौली की अगली फिल्म में महेश बाबू नजर आने वाले हैं। फैंस बेस्रबी से इस 1000 करोड़ी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।हाल ही में इस फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ऐसी खबर है कि एसएस राजामौली की फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी

Image

SSMB 29

SSMB 29: एसएस राजामौली की अगली फिल्म में महेश बाबू नजर आने वाले हैं। फैंस बेस्रबी से इस 1000 करोड़ी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। लंबे समय से ऐसी चर्चा है कि इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा नजर आने वाली है। हाल ही में इस फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ऐसी खबर है कि एसएस राजामौली की फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। वहीं इस फिल्म में दमदार विलेन की एंट्री हुई है। आइए जानते हैं कौन है वो विलेन और कहां इस फिल्म की शूटिंग होने वाली है।

रिपोर्ट के अनुसार महेश बाबू की इस फिल्म की कहानी जंगल एडवेंचर पर होगी। ये फिल्म गर्मी में भारत और विदेशों में मैराथन शेड्यूल के साथ फ्लोर पर आएगी। लंबे समय से ऐसी खबर है कि महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाले हैं। वहीं एसएस राजामौली ने पृथ्वीराज सुकुमार को विलेन के रोल के लिए फाइनल कर लिया है। हाल ही में रिपोर्ट के अनुसार इस बिग बजट फिल्म के कुछ सीन विशाखापट्टनम के बोर्रा गुफाओं में शूट होने वाले हैं। हाल ही में एसएस राजामौली अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए 28 दिसंबर को अपनी टीम के साथ लोकेशन देखने के पहुंचे थे।

कब आएगा फिल्म का पहला पार्ट

विशाखापट्टनम के बोर्रा गुफाओं से राजामौली का खास रिश्ता है। बता दें राजामौली ने पिछली फिल्म RRR का एक हिस्सा इसी जगह पर शूट किया था। राजामौली की फिल्म 2 पार्ट में आने वाली है। बता दें मेकर्स फिल्म के पहले पार्ट को साल 2027 में रिलीज करने का मन बना रहे हैं। वहीं इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2025 में ही शुरू हो जाएगी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article