साउथ मूवीज

'80 दिन में पूरी हो जाएगी' SS Rajamouli ने 'वाराणसी' की शूटिंग को लेकर दिया बड़ा अपडेट

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 1, 2026, 01:46 PM IST

SS Rajamouli on Varanasi Shooting: एसएस राजामौली ने अपनी अपकमिंग फिल्म वाराणसी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। निर्देशक ने बताया कि फिल्म की शूटिंग का बड़ा हिस्सा पूरा हो चुका है।

Image

एसएस राजामौली ने दिया फिल्म वाराणसी को लेकर अपडेट (Image Source: IMDb)

SS Rajamouli on Varanasi Shooting: फेमस डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वाराणसी (Varanasi) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म वाराणसी को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म वाराणसी के डायरेक्टर ने बताया था कि ये मूवी एक पार्ट में ही रिलीज होने वाली है। इन सब के बीच अब एसएस राजामौली का नया बयान सामने आया है। एसएस राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। तो चलिए जानते हैं कि एसएस राजामौली ने अपने बयान में क्या खुलासा किया है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

एसएस राजामौली ने दिया नया अपडेट

एक्टर महेश बाबू की फिल्म वाराणसी एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह एसएस राजामौली का अभी हाल ही में सामने आया एक बयान है। 'आरआरआर (RRR)' की फ्रांस रिलीज के मौके पर आयोजित एक इवेंट में डायरेक्टर एसएस राजामौली ने अपनी अगली फिल्म वाराणसी (Varanasi) को लेकर बड़ा अपडेट दिया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि फिल्म की करीब 80 दिनों की शूटिंग अभी बाकी है। राजामौली ने कहा, 'मेरे प्रोड्यूसर यहीं बैठे हैं, इसलिए वो मुझे ज्यादा कुछ बताने नहीं देंगे। इतना जरूर कह सकता हूं कि फिल्म के सभी बड़े एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अब सिर्फ कुछ हिस्सों की शूटिंग बाकी है, जिसे अगले 80 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा।'

कब रिलीज होगी फिल्म

एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बन रही फिल्म वाराणसी अगले साल यानी 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होने वाली है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू के साथ प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म वाराणसी को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article