डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की अपकमिंग फिल्म स्पिरिट ऑडियंस के बीच बहुप्रतीक्षित मूवीज में से एक है, जिसका फर्स्ट टीजर वीडियो बीती रात दर्शकों के सामने आया था। मेकर्स ने जैसे ही स्पिरिट का फर्स्ट टीजर वीडियो दर्शकों के सामने पेश किया, वैसे ही ये फिल्म बुप्रतीक्षित से बहुचर्चित बन गई है। अगर आप सोच रहे हैं कि संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म के टीजर में कुछ खास दिखाया है, जिसकी वजह से ये बहुचर्चित बन गई है तो आप थोड़ा सा रुक जाइए क्योंकि इसकी वजह दूसरी है। असल में स्पिरिट टीजर में संदीप रेड्डी वांगा ने प्रभास को भारत का सबसे बड़ा सुपरस्टार कहकर पुकारा है, जिसके बाद शाहरुख खान के फैंस तिलमिला उठे हैं और वो लगातार स्पिरिट मेकर्स की क्लास लगा रहे हैं।
प्रभास को भारत का सबसे बड़ा सुपरस्टार बुलाने पर भड़के शाहरुख खान के फैंस

Spirit Teaser
अगर आप भारतीय सिनेमा को फॉलो करते हैं तो आपको पता होगा कि बाहुबली सीरीज से पहले प्रभास पूरे देश में फेमस नहीं थे। साउथ इंडस्ट्री को छोड़ दें तो नॉर्थ के लोगों को तो प्रभास का चेहरा भी याद नहीं था। बाहुबली सीरीज ने प्रभास की किस्मत बदल दी और उन्हें पैन इंडिया स्टार बना दिया। इसके बाद से ही भारतीय फिल्मकार प्रभास के साथ मेगा बजट फिल्में बना रहे हैं। ऐसा माना जाता है कि प्रभास के साथ 500 करोड़ की फिल्म भी बनाई जा सकती है क्योंकि वो इतनी मोटी रकम की रिकवरी करा सकते हैं। इसी फैक्टर के चलते संदीप रेड्डी वांगा ने स्पिरिट टीजर में उन्हें भारत का सबसे बड़ा सुपरस्टार बुलाया है।
हालांकि स्पिरिट टीजर देखकर शाहरुख खान के मेकर्स संदीप रेड्डी वांगा से सवाल कर रहे हैं कि क्या उन्होंने बाहुबली सीरीज के बाद रिलीज हुई प्रभास की बाकी फिल्मों का कलेक्शन नहीं देखा क्या, जो इतनी बड़ी गलती कर बैठे हैं। असल में बाहुबली सीरीज के बाद प्रभास की कई सारी फिल्में रिलीज हुई हैं लेकिन किसी को भी क्लियर हिट का खिताब नहीं मिला है। दर्शकों ने हर फिल्म को मिक्स्ड रिस्पांस दिया है जबकि दूसरी तरफ शाहरुख खान ने कुछ वक्त पहले ही एक साल में 3 सुपरहिट फिल्में देकर किंग की कुर्सी पर फिर से अपना दावा ठोका है।
शाहरुख खान के फैंस पूछ रहे हैं कि जो स्टार एक साल में 3 सुपरहिट फिल्में देता है वो भारत का सबसे बड़ा सुपरस्टार कहलाने का हक रखता है या फिर वो कलाकार जिसकी पिछली 4-5 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एवरेज कारोबार कर पायी हैं। शाहरुख खान के एक फैन ने स्पिरिट टीजर के नीचे लिखा है, 'घंटे का बिगेस्ट सुपरस्टार... इसकी आखिरी कौन सी मूवी हिट थी?' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, "इंडिया का बिगेस्ट सुपरस्टार बुलाने से कोई सुपरस्टार नहीं बन जाता है। शाहरुख खान एक लीगेसी है... एक इमोशन है। दुनिया में केवल एक ही बादशाह है और वो हमारा शाहरुख खान है... वही भारत का सबसे बड़ा सुपरस्टार है।"
स्पिरिट टीजर ने सोशल मीडिया पर जो वॉर छेड़ी है, वो जल्द रुकने वाली तो नहीं लग रही है। हो सकता है कि जब प्रभास फिल्म स्पिरिट का प्रमोशन करने के लिए मीडिया के सामने आएं तो उन्हें इस बारे में बात करनी पड़े और अपनी ओर से सफाई देनी पड़ जाए। वैसे आपको क्या लगता है... शाहरुख खान और प्रभास में से भारत का सबसे बड़ा सुपरस्टार कौन है?
