Vijay Sethupathi New Movie Poster And Name: साउथ के जाने-माने स्टार विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। विजय सेतुपति की अपकमिंग फिल्मों को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। जो फैंस को बेताब कर रहे हैं। इसी बीच अब विजय सेतुपति की एक नई फिल्म को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एक्टर के बर्थडे पर नई फिल्म के पोस्टर को रिलीज कर दिया गया है, साथ ही साथ मूवी के नाम से भी पर्दा उठा दिया गया है। तो चलिए जानते हैं विजय सेतुपति की अपकमिंग फिल्म का क्या नाम होने वाला है।
ये भी पढ़ें: विजय सेतुपति की फिल्म में कैमियो करेंगे धनुष?
विजय सेतुपति के बर्थडे पर फैंस को मिला गिफ्ट
एक्टर विजय सेतुपति एक बार फिर से चर्चा में आ गए है, इसकी वजह कुछ नहीं बल्कि उनकी नई फिल्म को लेकर सामने आया अपडेट है। विजय सेतुपति की नई फिल्म के पोस्टर और नाम से पर्दा उठा दिया गया है। विजय सेतुपति की नई पैन-इंडिया फिल्म का का पहले नाम पुरी सेतुपति था, लेकिन अब इसका आधिकारिक नाम है आउट हो गया है। विजय सेतुपति की फिल्म का नाम 'स्लम डॉग 33 टेंपल रोड' रखा गया है। इस नाम से साथ फिल्म का नया पोस्टर भी रिलीज किया गया है जिसमें विजय सेतुपति एकदम अलग ही लुक में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को एक धांसू कैप्शन के साथ शेयर किया गया है, जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। कैप्शन में लिखा है कि 'झुग्गी-झोपड़ियों से एक ऐसा तूफान उठता है, बेबाक और असली जिसे कोई रोक नहीं सकता।' विजय सेतुपति के बर्थडे पर मिले इस गिफ्ट ने फैंस का दिल खुश कर दिया है।
यहां देखें 'स्लम डॉग 33 टेंपल रोड' का पोस्टर
इतने साल के हो गए विजय सेतुपति
एक्टर विजय सेतुपति आज यानी 16 जनवरी को 48 साल के हो गए हैं। विजय सेतुपति की 48 साल की उम्र में एक बाद एक फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर गदर काटने वाले हैं। विजय सेतुपति की नई फिल्म स्लम डॉग 33 टेंपल रोड को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
