साउथ मूवीज

सिंगर Suchitra ने मंगेतर Shunmugaraj पर लगाए कई गंभीर आरोप, कहा 'उसने मुझे लात मारी...'

Suchitra accused her fiancé Shunmugaraj: फेमस सिंगर सुचित्रा इन दिनों इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट कर चर्चा में आ गई है। सिंगर ने हाल ही में अपने मंगेतर शुनमुगराज पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सिंगर ने मंगेतर पर मारपीट के भी आरोप लगाया है। बता दें शुनमुगराज चेन्नई हाईकोर्ट में वकील हैं।

Image

Pic Credit: Instagram/suchislife_official/

Suchitra accused her fiancé Shunmugaraj: मशहूर सिंगर सुचित्रा पर्सनल लाइफ की वजह एक चर्चा में बनी हुई हैं। सुचित्रा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई इमोशनल वीडियो पोस्ट किए हैं। सिंगर ने वीडियो शेयर करते हुए अपने मंगेतर शुनमुगराज पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सुचित्रा ने कहना है कि उनके मंगेतर ने सिंगर के घर और पैसों पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस वीडियो में मंगेतर के खिलाफ घरेलू हिंसा का भी आरोप लगाया है। बहुत से लोगों को यह मालूम नहीं कि शुनमुगराज चेन्नई हाईकोर्ट में वकील हैं।

सुचित्रा इस वीडियो में कहती हैं, 'सुची लीक्स विवाद के बाद मुझे लग रहा था कि मेरे साथ इससे बुरा क्या ही होगा। लेकिन यह हुआ और मुझे प्यार हुआ। 48 साल की उम्र में एक रिश्ते में आई थी। मेरे साथ ऐसी-ऐसी चीजें हुई, जिसकी मैंने कभी कप्ल्पना नहीं की थी।'

सुचित्रा ने आगे बताया कि उनकी शुनमुगराज से सगाई लगभग तय हो चुकी थी। सिंगर ने कहा, 'मैं शादी लगभग सगाई के बाद एकदम तय थी। उस इंसान को मैं लंबे समय से जानती थी। मुझे याद है कि मैंने एक इंटरव्यू में कहा था कि मेरी शादी हो चुकी है क्योंकि उस समय हमारी सगाई लगभग तय हो चुकी थी। उनका नाम शुनमुगराज है।'

सुचित्रा की जिंदगी में शुनमुगराज किसी रक्षक की तरह आए। सिंगर ने कहा, 'वो मेरी लाइफ में किसी रक्षक की तरह आए। एक्ट्रेस ने कहा कि समाज ने उन्हें बुरी तरह चोट पहुंचाई है। धनुष ने मेरा नाम खराब किया और कार्तिक कुमार ने मुझे छोड़ दिया। उन्होंने मुझे बेवकूफ बोला और मुझे किसी से मिलने नहीं दिया।'

शुनमुगराज पर सुचित्रा ने आरोप लगाते हुए कहा, 'वो बहुत मीठी बातें करता था और उसने मेरे सारे पैसे हड़प लिए। ये कहते हुए मेरे हाथ कांप रहे हैं। वो मेरा ध्यान रखने का बहाना बनाकर सब कुछ हड़प गया। उसने मुझे कई बार मारा भी। मैंने कभी नहीं सोचा था कि 48 की उम्र में मुझे डोमेस्टिक एब्यूज जैसी झेलनी पड़ेंगी। उसने मुझे किसी डब्लूडब्लूएफ के रेसलर की तरह पीटा।'

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article