साउथ मूवीज

इस जगह शुरू हुई 'टॉक्सिक' के नए शेड्यूल की शूटिंग, सोशल मीडिया पर जमकर छाए सुपरस्टार यश

Toxic: यश इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स के लिए चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म के अगले शूटिंग शेड्यूल के लिए एक्टर हाल ही में मुंबई पहुंचे हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में एक्टर अलग लुक में नजर आ रहे हैं।

Image

Toxic

Toxic: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स के लिए चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर यश की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार यश अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई पहुंचे हैं।

हाल ही में यश को मुंबई के कलिना एयरपोर्ट पर देखा गया। इस फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए यश दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और जी-जान लगाकर मेहनत कर रहे हैं। यश जल्द ही मुंबई में अपने अगले शूटिंग शेड्यूल की शुरुआत करने वाले हैं। हाल ही में मेकर्स ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठाया है। इस फिल्म की टक्कर संजय लीला भंसाली की लव एंड वार से होने वाली है। बता दें लव एंड वार 20 मार्च 2026 को रिलीज होगी। वही यश की टॉक्सिक 19 मार्च को रिलीज होने वाली है। अब फैंस बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

ट्रैक सूट में नजर आए यश

सामने आई तस्वीर में नजर आ रहा है कि यश ने लाइट ब्लू कलर के ट्रैक सूट और मैचिंग शर्ट में नजर आ रहे हैं। हमेशा की तरह एक्टर ने बड़ी दाढ़ी रखी है। अपने लुक को पूरा करने के लिए एक्टर ने सफेद जूते पहना है। वही एक्टर ने काला चश्मा भी लगाया है। यश इससे पहले मुंबई, गोवा और बेंगलुरु में इस फिल्म की शूटिंग कर चुके हैं। शूटिंग सेट से एक्टर की तस्वीरें भी लीक हुई थी।

ये हसीनाएं आएंगी नजर

‘केजीएफ’ के हिट होने के बाद कन्नड़ सुपरस्टार यश की फैन फॉलोइंग ना केवल इंडिया में बल्कि विदेशों तक में हो गई है। यश की फिल्म टॉक्सिक में चार एक्ट्रेस भी नजर आने वाली हैं। इस लिस्ट में नयनतारा, कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया के साथ हुमा कुरैशी का नाम शामिल है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article