साउथ मूवीज

Shah Rukh Khan साउथ इंडस्ट्री की इन दोनों बातों पर हुए फिदा, कहा-मेरी इच्छा है कि दिल से...

सुपरस्टार शाहरुख खान की एक झलक पाने के लिए उनके घर के बाहर रोज हजारों लोगों की भीड़ लगी रहती है। हाल ही में किंग खान ने साउथ सिनेमा की तारीफ की है। आइए जानते हैं कि किंग खान ने क्या कहा है।

Image

Shah Rukh Khan

सुपरस्टार शाहरुख खान के फैंस की कमी नहीं है। देश नहीं बल्कि विदेश में भी किंग खान की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। किंग खान की एक झलक पाने के लिए उनके घर के बाहर रोज हजारों लोगों की भीड़ लगी रहती है। हाल ही में किंग खान ने साउथ सिनेमा की तारीफ की है। आइए जानते हैं कि किंग खान ने क्या कहा है।

बेहतरीन कहानी

शाहरुख ने कहा, "मेरे लिए भारत में सबसे बेहतरीन कहानी कहने वाले क्षेत्रों में से एक साउथ है। उनके पास बेहतरीन कहानी कहने की कला है। मलयालम सिनेमा, तेलुगु सिनेमा और तमिल सिनेमा में हमारे देश के कुछ सबसे महान सुपरस्टार हैं और भारत में हम सभी यह जानते हैं। हाल ही में जवान, आरआरआर और बाहुबली के साथ सभी ने इस पर ध्यान देना शुरू कर दिया है।"

जवान एक बेहतरीन फिल्म

"सिनेमा और तकनीकी रूप से साउथ सिनेमा वाकई बहुत शानदार है। साउथ में कहानी कहने का एक बहुत ही खास तरीका है - बहुत मजबूत, बहुत सारा संगीत और वे अपने एक्टर-एक्ट्रेस को हर तरह से देखना पसंद करते हैं। मैंने वास्तव में इसका आनंद लिया। मैंने ऐसी फिल्म कभी नहीं देखी। मैं बस अपने हाथों से ताली बजाऊंगा और यह इतिहास का सबसे महान क्षण होगा। शाहरुख ने जवान को भारत का पहला हिंदी और साउथ सिनेमा का मिश्रण बताया।

साउथ में काम करने की इच्छा

शाहरुख खान ने कहा कि "मणिरत्नम के साथ फिल्म दिल से में काम करने के बाद मेरी इच्छा थी कि मैं साउथ की फिल्म में काम करूं।"

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article