साउथ मूवीज

Yash की Toxic में दिखेगा शाहरुख खान का जलवा, साउथ सुपरस्टार ने की बॉलीवुड के किंग खान से विनती

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 5, 2024, 05:51 PM IST

Shah Rukh Khan Cameo in Yash's Toxic: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि केजीएफ स्टार यश की अगली फिल्म टॉक्सिक में शाहरुख खान के कैमियो की खबर सामने आ रही है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

Image

Shah Rukh Khan to have a cameo in Yash's Toxic

Shah Rukh Khan Cameo in Yash's Toxic: यश की फिल्म टॉक्सिक (Toxic) को लेकर भी काफी चर्चा बनी हुई है। फिल्म की कास्ट को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही है। पहले खबर सामने आई थी कि यश के साथ करीना कपूर खान लीड रोल में नजर आने वाली हैं। हालांकि करीना कपूर खान की टीम ने इन खबरों से पलड़ा झाड़ लिया है। जिसके बाद एक्ट्रेस साई पल्लवी के फिल्म में नजर आने की खबरें भी सामने आ रही हैं। जिसके बाद अब ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसा बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) भी केजीएफ स्टार यश की अगली फिल्म टॉक्सिक में नजर आने वाले हैं।

दावा किया जा रहा है कि फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो नजर आने वाला है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि खुद यश ने शाहरुख खान से इस कैमियो के लिए विनती की है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

यश ने की शाहरुख खान से विनती

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यश एक बड़ी पैन इंडिया फिल्म साबित होने वाली है। फिल्म में अब शाहरुख खान के कैमियो को लेकर चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है खुद यश ने किंग खान खान से इस कैमियो के लिए पर्सनली विनती की है। जिसपर शाहरुख खान का जवाब आना अभी बाकी है। हालांकि यही बताया जा रहा है कि उनका कैमियो पक्का है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article