Varun Dhawan's Baby John Teaser: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) की अपकमिंग फिल्म बेबी जॉन (Baby John) का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म का लगभग 1 मिनट का टीजर रिलीज हो गया है। जिसनें वरुण धवन का दमदार एक्शन लुक दिख रहा है। इससे पहले अभी तक के वरुण धवन के करियर में वह इस अवतार में नजर नहीं आए हैं। भेड़िया के बाद अब बेबी जॉन वरुण धवन की पहली बॉक्स ऑफिस रिलीज होने वाली है। शाहरुख खान के साथ जवान में काम करने के बाद अब एटली कुमार वरुण धवन को एक्शन हीरो अवतार में पेश करने वाले हैं।
फिल्म जवान के ब्लॉकबस्टर होने के बाद अब एटली कुमार की इस फिल्म में वरुण धवन का लुक बेहद पसंद किया जा रहा है। एटली कुमार ने इस फिल्म का डायरेक्शन नहीं किया है, बल्कि वह इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन को
इस दिन रिलीज होगी वरुण धवन की बेबी जॉन
वरुण धवन बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने हर फिल्म में अपनी काबिलियत साबित की है। फिर चाहे श्रीराम राघवन की बदलापुर हो याशूजित सिरकार की अक्टूबर। आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले वरुण अब बॉलीवुड में दमदार वापसी करने को तैयार है। उन्हें आखिरी बार जान्हवी कपूर के साथ बवाल में देखा गया था। अब वरुण की बेबी जॉन 31 मई 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
