साउथ मूवीज

Maa Inti Bangaram: रिलीज से पहले ही Samantha Ruth Prabhu की मूवी ने उड़ाया गर्दा

Maa Inti Bangaram Update: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही फिल्म 'मां इंटी बंगारम' में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने रिलीज से पहले ही गर्दा उड़ा दिया है।

Image

सामंथा रुथ प्रभु की मूवी ने उड़ाया गर्दा (pic credit-Maa Inti Bangaram film)

Maa Inti Bangaram Update: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu ) अपनी धांसू एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। सामंथा ने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मां इंटी बंगारम' की वजह से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर हर दिन कोई न कोई नया अपडेट सामने आ रहा है। इस बीच फिल्म 'मां इंटी बंगारम' को लेकर एक अपडेट सामने आया है। लेटेस्ट रिपोर्ट में ये बताया गया है कि फिल्म ने रिलीज से पहले ही मोटी कमाई कर ली है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-तलाक के 4 साल बाद Samantha को 'धोखा' देने के आरोप पर भड़के Naga Chaitanya, दिल्ली हाई कोर्ट का खटखटाया दरवाजा)

सामंथा रुथ प्रभु की मूवी ने उड़ाया गर्दा

सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'मां इंटी बंगारम' 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन नंदिनी रेड्डी ने किया है। खास बात यह है कि फिल्म रिलीज से पहले ही अपनी पूरी लागत निकाल चुकी है। फिल्म के निर्माता हिमांक दुव्वुरु ने इसकी पुष्टि की है। फिल्म की टीम के अनुसार, 'मां इंटी बंगारम' के थिएटर और नॉन-थिएटर राइट्स को लेकर बाजार में काफी अच्छी मांग रही। अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स से मिले शानदार रिस्पॉन्स की वजह से फिल्म की पूरी लागत पहले ही वसूल हो गई। फिल्म से जुड़े सभी बड़े सौदे रिलीज से पहले ही पूरे कर लिए गए हैं।

बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी सामंथा रुथ प्रभु

हाल ही में एक इवेंट में डायरेक्टर नंदिनी रेड्डी ने फिल्म को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि वह सामंथा के साथ इससे पहले 'जबरदस्त' और 'ओह बेबी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। नंदिनी ने कहा कि इस बार दर्शकों को सामंथा का पहले से भी ज्यादा दमदार अंदाज देखने को मिलेगा। 'मां इंटी बंगारम' के जरिए सामंथा करीब तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इससे पहले वह 2023 में 'शाकुंतलम' और 'कुशी' में नजर आई थीं। वहीं 2024 में उन्होंने वेब सीरीज 'सिटाडेल: हनी बनी' में काम किया था। सामंथा रुथ प्रभु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। सामंथा का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article