साउथ मूवीज

तलाक के बाद Samantha Ruth Prabhu को मिला था 'सेकेंड हैंड का टैग' , Naga Chaitanya की शादी पर सालों बाद छलका दर्द

Samantha Ruth Prabhu talk about Divorce: सामंथा रूथ प्रभु( Samantha Ruth Prabhu) ने हाल ही में अपने एक्स पति नागा चैतन्य( Naga Chaitanya) से तलाक के बारे में खुलकर बात की और बताया कि कैसे उन्हें लगातार ट्रोल का सामना करना पड़ता है। बताया कैसे उन्हें समाज में ताने मिलते रहते हैं और वह इन्हें किस तरह से देखती हैं

Image

Samantha Ruth Prabhu talk about Divorce

Samantha Ruth Prabhu talk about Divorce: अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु ( Samantha Ruth Prabhu) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। एक्ट्रेस के एक्स पति नागा चैतन्य ( Naga Chaitnya) अगले महीने दूसरी शादी करने जा रहे हैं, जिस वजह से सामंथा को भी टारगेट किया जा रहा है। आए दिन अभिनेत्री की शादी से जुड़े कोई न कोई खुलासे होते रहते हैं। एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपने तलाक पर खुलकर बात की और बताया कैसे उन्हें समाज में ताने मिलते रहते हैं और वह इन्हें किस तरह से देखती हैं।

सामंथा रूथ प्रभु( Samantha Ruth Prabhu) ने हाल ही में अपने एक्स पति नागा चैतन्य( Naga Chaitanya) से तलाक के बारे में खुलकर बात की और बताया कि कैसे उन्हें लगातार ट्रोल का सामना करना पड़ता है। गैलाटा इंडिया के साथ अपनी बातचीत में, अभिनेत्री ने बताया कि कैसे आम तौर पर महिलाओं को तलाक के बाद काफी शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है। चैट में उन्होंने कहा, जब एक महिला तलाक से गुजरती है, तो उसके साथ बहुत शर्म और कलंक जुड़ा होता है। मुझे बहुत से ताने सुनने को मिलते हैं, जैसे कि ‘सेकंड-हैंड’, ‘इस्तेमाल की हुई]' और ‘बर्बाद जीवन’। आपको एक कोने में धकेल दिया जाता है जहां आप असफल होने जैसा महसूस करते हैं। आपको ऐसा लगता है जैसे हमने कोई अपराध किया हो आपको शर्म महसूस होनी चाहिए कि आप कभी शादीशुदा थे।

बताते चले कि अभिनेत्री सामंथा ने साल 2021 में पति नागा चैतन्य से तलाक ले लिया था। जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था, अब उनके एक्स पति नागा शोभिता धूलिपला संग शादी करने जा रहे हैं। कपल की शादी 4 दिसम्बर 2024 को होने जा रही है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article